Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»दक्षिण से होकर निकलता है 400 पार का रास्ता! 3 महीने में 20 दौरे कर चुके हैं पीएम मोदी…
    देश

    दक्षिण से होकर निकलता है 400 पार का रास्ता! 3 महीने में 20 दौरे कर चुके हैं पीएम मोदी…

    By March 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दक्षिण से होकर निकलता है 400 पार का रास्ता! 3 महीने में 20 दौरे कर चुके हैं पीएम मोदी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दक्षिण के राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

    इस बार भाजपा दक्षिण भारत के जरिए अपनी सीटें बढ़ाने की कोशिश में लगी है। उत्तर भारत में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है।

    ऐसे में बात जब सीटों में इजाफे की आती है तो भाजपा उन राज्यों में फोकस करना चाहती है जहां अब तक उसकी पकड़ ज्यादा मजबूत नहीं मानी जाती थी।

    पीएम मोदी इसी साल यानी जनवरी से लेकर मार्च तक 20 बार दक्षिण के राज्यों का दौरा कर चुके हैं। चुनावों के ऐलान होने से ठीक पहले 15 मार्च को भी वह दक्षिण में ही थे। 

    बीते तीन महीनों में ही पीएम मोदी सात बार तमिलनाडु, चार बार केरल और तेलंगाना और तीन बार कर्नाटक जा चुके हैं।

    इसके अलावा पीएम मोदी दो बार आंध्र प्रदेश का भी दौरा कर चुके हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ने कहा, हो सकता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता हो लेकिन इस बार एनडीए के 400 पार के लक्ष्य का रास्ता दक्षिण से ही होकर निकलता है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य कि दक्षिण के पांच राज्यों सेएनडीए को कम से कम 50 से 60 सीटें मिलें। 

    दक्षिण में भाजपा ने कई पार्टियों के साथ गठबंधन फाइनल कर लिया है। इसमें चंद्रबाबू नायडू की पीडीपी, पवन कल्याण की जन सेना और टीटीवी दिवाकरन की पार्टी शामिल है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयंबटूर में थे। यहां उन्होंने लंबा रोडशो किया। अब वह सलेम में रैली करेंगे।

    15 मार्च को तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के चुनाव प्रचार का आगाज किया था। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री तूतिकुड़ी में रैली करेंगे। 

    19 मार्च को ही पीएम मोदी की केरल के पलक्कड़ में भी रैली होने वाली है। पीएम मोदी इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के लिए प्रचार कर चुके हैं।

    वह भाजपा के उम्मीदवार हैं। 16 मार्च को तेंलगाना दौरे के समय पीएम मोदी ने नागुरकुनूल सीट पर फोकस किया वहीं 18 मार्च को हैदराबाद के निजामाबाद में पीएम मोदी की रैली थी। कर्नाटक में पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह नगर कालाबुर्गी और शिवमोगा से चुनाव प्रचार शुरू किया। 

    शिमोगा में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सम्मानित किया। वह बड़े लिंगायत नेता हैं।

    पीएम मोदी ने यह संदेश दिया है कि वह अपनी पार्टी के बड़े लिंगायत नेता का सम्मान करते हैं और उनको अहमियत देते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में रैली करके एनडीए की एकता का संदेश दिया। 

    Related Posts

    IRCTC ने बताया तरीका: ट्रेन में लोअर बर्थ कैसे पाएं

    May 7, 2026

    IMF की चेतावनी: युद्ध के कारण दुनिया बड़ी संकट में, IMF चीफ ने कहा- हालात और बिगड़ सकते हैं

    May 7, 2026

    बंगाल में बीजेपी का सीएम कौन? अमित शाह के क्राइटेरिया में कौन-कौन बने फिट

    May 7, 2026

    थलापति विजय की डबल चाल: TVK के दोनों हाथों में लड्डू, सरकार बनाने का खेल जारी

    May 6, 2026

    भारत और वियतनाम ने किए 13 समझौते, UPI और वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम का होगा लिंक

    May 6, 2026

    असम में 12 मई को शपथ समारोह, पीएम मोदी होंगे मौजूद; सरमा ने बताया नया CM कब चुना जाएगा

    May 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दूसरी शादी के बाद शिखर धवन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी संग पहुंचे गुरुग्राम

    May 7, 2026

    इकाना में गेंदबाजों का जलवा, LSG-RCB भिड़ंत बनेगी प्लेऑफ की जंग

    May 7, 2026

    Creta लवर्स के लिए झटका: हुंडई ने चुपचाप बंद किए 2 लोकप्रिय वैरिएंट, ADAS महंगा हुआ

    May 7, 2026

    कूपर के शतक के बावजूद हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टॉप पर किया कब्जा

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.