Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
    छत्तीसगढ़

    भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी है। कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को बेस स्ट्रक्चर के कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के सभी हिस्सों में ग्राउंड वर्क और मूलभूत निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे होना चाहिए।

    भोरमदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिछली बैठक के बाद से प्रत्येक सोमवार को हो रही प्रगति समीक्षा, फील्ड पर हुए कार्य और आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और इसके लिए ठेकेदारों को पर्याप्त मैन पावर एवं मशीनरी तैनात करनी होगी। बैठक में पर्यटन विभाग के इंजीनियरों को निर्देश दिए गए कि वे निर्माण एजेंसियों को सभी तकनीकी पहलुओं में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।

    समीक्षा के दौरान मंदिर परिसर, सरोवर, मड़वा महल, छेरकी महल तथा सरोदा डैम से जुड़े निर्माण कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने आगामी बारिश को ध्यान में रखते हुए सरोवर क्षेत्र में कार्यों की योजना बनाने के निर्देश दिए। वहीं सरोदा डैम स्थित प्रस्तावित कैफेटेरिया को व्यू पॉइंट के रूप में विकसित करने तथा वहां पर्यटकों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पर्यटन कॉरिडोर के खंभों, दीवारों और प्रवेश द्वारों में फणी नागवंशी स्थापत्य शैली की कलाकृतियों को प्रमुखता से शामिल किया जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक प्राचीन स्थापत्य परंपरा का अनुभव कर सकें। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को इस विषय में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। बैठक में पूरे परिसर में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्रीकृत पानी टंकी निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने इसके लिए उपयुक्त स्थल चयन और आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य श्री भगत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष बोड़ला श्री नंद श्रीवास, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री रामकिंकर वर्मा, श्री विजय पाटिल, श्री उमंग पाण्डेय, श्री मनीराम साहू, श्री लोकचंद साहू, श्री रूपसिंह धुर्वे, श्री रूपसिंह मरावी, श्री रामजी मरावी, श्री काशीराम उइके, श्री आदित्य श्रीवास्तव, श्री भूखन साहू, श्री हेमचंद्र चंद्रवंशी, श्री मिलूराम साहू, श्री परदेशी पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न…..

    July 29, 2026

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 29, 2026

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

    July 29, 2026

    आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

    July 29, 2026

    आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

    July 29, 2026

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम् बिल, अपमान करने पर 3 साल तक की जेल का प्रावधान

    July 29, 2026

    संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बहन प्रिया दत्त हुईं भावुक, बोलीं- ‘आपने मां और पिता दोनों की कमी पूरी की’

    July 29, 2026

    ICC Rankings: शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने लगाई लंबी छलांग

    July 29, 2026

    शिक्षा मंत्री विवाद पर बाबा रामदेव का बयान, बोले- ‘सड़क नहीं, संसद और PM तय करेंगे फैसला’

    July 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.