Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IPL 2026: CSK और RCB की जीत से प्लेऑफ रेस और रोमांचक, LSG और MI बाहर
    खेल

    IPL 2026: CSK और RCB की जीत से प्लेऑफ रेस और रोमांचक, LSG और MI बाहर

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2026: CSK और RCB की जीत से प्लेऑफ रेस और रोमांचक, LSG और MI बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 10 मई (रविवार) को दो अहम मुकाबले खेले गए. पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से अपने नाम कर लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया.

    वहीं दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला  गया. इस रोमांचक मुकाबले को आरसीबी ने 2 विकेट बाकी रहते आखिरी गेंद पर अपने नाम किया. इस हार ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह आउट कर दिया.

    RCB-SRH सबसे आगे, CSK का भी कमबैक
    चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इन जीतों ने प्लेऑफ की रेस को और भी दिलचस्प बना दिया है. अब सिर्फ 8 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. पिछले साल की चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर है. आरसीबी की इस जीत ने उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को 94.82% कर दिया है. आरसीबी के +1.103 नेट रनरेट के साथ टॉप-2 में फिनिश करने की संभावना अब 63.41% तक पहुंच गई है. आरसीबी यदि बाकी के तीन में से दो मुकाबले जीतती है तो वो टॉप-2 में फिनिश कर सकती है.

    वहीं आरसीबी की इस जीत ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंचा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में +0.737 नेट रनरेट के साथ 14 पॉइंट्स हैं और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 91.74% है और टॉप-2 में फिनिश करनी की उम्मीद 58.66% है.

    गुजरात टाइटन्स (GT) ने  राजस्थान रॉयल्स (RR) को जयपुर में हराकर अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है. यह टीम अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है. गुजरात टाइटन्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 87.53% और टॉप-2 में फिनिश करने की उम्मीद 54.11 प्रतिशत है.

    पंजाब किंग्स (PBKS) की लगातार तीसरी हार ने उसको अंक तालिका में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर ला खड़ा कर दिया है. हालांकि  84.69% की संभावना के साथ पंजाब प्लेऑफ में पहुंचने की बेहद मज़बूत दावेदार है. लगातार तीन हार के बाद भी पंजाब किंग्स लगभग 50% संभावना के साथ टॉप-2 में फिनिश कर सकती है.

    वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी जीत ने उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को 58.47% कर दिया है. चेन्नई अंक तालिका में +0.185  नेट रनरेट के साथ 5 वें पायदान पर है. चेन्नई के 11 मैचों में 12 पॉइंट्स हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसके लिए सभी 3 मैच महत्वपूर्ण हैं. राजस्थान रॉयल्स की पिछले 4 मैचों में 3 हार ने उसको 11 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में 6 वें पायदान पर खड़ा कर दिया है. आरआर की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 54.33% है. राजस्थान रॉयल्स को अपने अगले 3 मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ खेलने हैं.

    दिल्ली-कोलकाता की भी उम्मीदें कायम
    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) लगभग 20% संभावना के साथ अभी भी प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है. कोलकाता ने लगातार 4 मैच जीत कर अपनी प्लेऑफ की रेस को बरकरार रखा हुआ है. कोलकाता के 10 मैचों में 9 पॉइंट्स हैं और उसे बाकी 4 मुकाबलों मे कम से कम 3 मैच जीतने ही होंगे. कोलकाता का मौजूदा नेट रनरेट -0.169 है.

    दिल्ली कैपिटल्स भी अपने आखिरी 2 अहम मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से हारकर पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर पहुंच गई  है. दिल्ली का मौजूदा नेट रनरेट (-1.154) बेहद खराब है, और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना महज 8.41% ही  है. दिल्ली को अपने बचे 3 मैच ना सिर्फ जीतने होंगे, बल्कि अच्छे अंतर से दूसरी टीमों को हराना भी  होगा.

    News Desk

    Related Posts

    IPL 2026: SRH vs GT मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बना रोमांचक जंग

    May 11, 2026

    सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया

    May 11, 2026

    टोरंटो में मेसी का धमाका: 1 गोल और 2 असिस्ट के साथ बनाया MLS रिकॉर्ड

    May 11, 2026

    शंघाई में भारत की सफलता: साहिल जाधव ने जीता तीरंदाजी विश्व कप कांस्य पदक

    May 11, 2026

    PBKS vs DC: धर्मशाला में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, किसे मिलेगी जीत?

    May 11, 2026

    IPL 2026: LSG डगआउट में दिखा मोबाइल फोन, BCCI जांच की उठी मांग

    May 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गलवान शहीद चीनी सैनिकों की प्रतिमाओं से लिपटी मांएं, मदर्स डे पर चीन से आया भावुक वीडियो

    May 11, 2026

    कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन….

    May 11, 2026

    हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा ‘पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया उत्सव पोस्टर का विमोचन, सफल आयोजन की दी शुभकामनाएं….

    May 11, 2026

    छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रजत जयंती समारोह में राज्य को किया सम्मानित….

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.