Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»Uttarakhand News: कुम्भ मेला 2027 के कार्यों हेतु धामी सरकार की 256 करोड़ की मंजूरी, हर जिले को राहत-बचाव के लिए 10 करोड़ मंजूर…..
    राज्य

    Uttarakhand News: कुम्भ मेला 2027 के कार्यों हेतु धामी सरकार की 256 करोड़ की मंजूरी, हर जिले को राहत-बचाव के लिए 10 करोड़ मंजूर…..

    News DeskBy News DeskMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: कुम्भ मेला 2027 के कार्यों हेतु धामी सरकार की 256 करोड़ की मंजूरी, हर जिले को राहत-बचाव के लिए 10 करोड़ मंजूर…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 (Kumbh Mela 2027) से संबंधित मुख्य योजनाओं के लिए 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है. सीएम द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से हर जनपद को राहत और बचाव मद में 3 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में 5 करोड़ और तैयारी एवं क्षमता विकास मद में 2 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है. इस प्रकार प्रति जनपद 10 करोड़ दिए गए हैं. इस क्रम में कुल धनराशि 130 करोड़ अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति दी गई है.

    मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में उत्तराखण्ड राज्य में समस्त जिलाधिकारियों को नॉन एसडीआरएफ (जिलाधिकारियों के लिए आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण) में प्राविधानित धनराशि 39 करोड़ के सापेक्ष प्रति जनपद धनराशि 2 करोड़ दी गई है. इस क्रम में कुल धनराशि 26 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण के लिए 2.72 करोड़, पशुलोक बैराज मार्ग के किमी 0 से 5 तक बीसी द्वारा सुधार कार्य के लिए 2.13 करोड़ और बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण कार्य के लिए 1.36 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा में कमला पैलेस और जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली और तत्संबंधी कार्यों के लिए 20.37 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं.

    मुख्यमंत्री द्वारा SASCI कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के तिलवाडा नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 39.86 करोड़, जनपद चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 24.38 करोड़ और जनपद टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के लिए 9.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा रुड़की नगर निगम में सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम शहीद चौक रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    News Desk

    Related Posts

    पूर्व सीएम हरीश रावत का दावा: उत्तराखंड में जनता बदलाव को तैयार, 2027 में कांग्रेस की वापसी तय

    May 25, 2026

    देहरादून में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया SIR का मकसद, बोले- सिर्फ सही मतदाता ही रहेंगे सूची में

    May 24, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर शासन सख्त, CS आनंद बर्द्धन बोले- श्रद्धालुओं को दर्शन में न हो कोई परेशानी; जिलाधिकारियों को दिए चाकचौबंद इंतजाम के निर्देश…..

    May 24, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर शासन सख्त, CS आनंद बर्द्धन बोले- श्रद्धालुओं को दर्शन में न हो कोई परेशानी; जिलाधिकारियों को दिए चाकचौबंद इंतजाम के निर्देश…..

    May 24, 2026

    Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा में आस्था का महासैलाब, 20 लाख पार पहुंचे श्रद्धालु; केदारनाथ में उमड़ा सबसे बड़ा आस्था का सैलाब…..

    May 24, 2026

    Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा में आस्था का महासैलाब, 20 लाख पार पहुंचे श्रद्धालु; केदारनाथ में उमड़ा सबसे बड़ा आस्था का सैलाब…..

    May 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पूर्व सीएम हरीश रावत का दावा: उत्तराखंड में जनता बदलाव को तैयार, 2027 में कांग्रेस की वापसी तय

    May 25, 2026

    देहरादून में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया SIR का मकसद, बोले- सिर्फ सही मतदाता ही रहेंगे सूची में

    May 24, 2026

    जनजातीय महाकुंभ में बोले Amit Shah — आदिवासी समाज सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

    May 24, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर शासन सख्त, CS आनंद बर्द्धन बोले- श्रद्धालुओं को दर्शन में न हो कोई परेशानी; जिलाधिकारियों को दिए चाकचौबंद इंतजाम के निर्देश…..

    May 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.