Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»Uttarakhand News: CM धामी ने शिक्षा, पर्यटन और कुंभ-2027 योजनाओं को दी करोड़ों की मंजूरी, कई विकास कार्यों को मिली वित्तीय स्वीकृत…..
    राज्य

    Uttarakhand News: CM धामी ने शिक्षा, पर्यटन और कुंभ-2027 योजनाओं को दी करोड़ों की मंजूरी, कई विकास कार्यों को मिली वित्तीय स्वीकृत…..

    News DeskBy News DeskMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: CM धामी ने शिक्षा, पर्यटन और कुंभ-2027 योजनाओं को दी करोड़ों की मंजूरी, कई विकास कार्यों को मिली वित्तीय स्वीकृत…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं के साथ ही शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण निकायों और कुम्भ मेला-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में कोटाबाग के पतलिया स्थित गुरूणी नाले पर पुल निर्माण के लिए 9.43 करोड़ तथा विकासखण्ड रामगढ़ में मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग के निर्माण कार्य के लिए 9.89 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में 3.95 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    मुख्यमंत्री द्वारा छठवें राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम त्रैमासिक किस्त (अप्रैल से जून) के लिए 328.27 करोड़ तथा तीन गैर निर्वाचित निकायों को प्रथम छमाही किस्त (अप्रैल से सितम्बर) के लिए 3 करोड़, कुल ₹331.27 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला पंचायतों को प्रथम त्रैमासिक किस्त (अप्रैल से जून) हेतु ₹82.20 करोड़, क्षेत्र पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को प्रथम छमाही किस्त (अप्रैल से सितंबर) हेतु क्रमशः ₹75.46 करोड़ एवं ₹194.61 करोड़ कुल ₹352.27 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    मुख्यमंत्री द्वारा प्रारम्भिक शिक्षा के अन्तर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कार्मिकों के वेतन भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राविधानित धनराशि ₹160 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹80 करोड़ स्वीकृत किया गया है. माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम छः माह (अप्रैल से सितम्बर, 2026) हेतु प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष प्रथम 50 प्रतिशत धनराशि ₹300 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    मुख्यमंत्री द्वारा शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के लिए स्थायी प्रकृति के तीन महत्वपूर्ण कार्यो, हरिद्वार में शंकराचार्य चौक, देवपुरा चौक, चन्द्राचार्य चौक एवं आर्यनगर चौक के आन्तरिक मार्गों एवं बैरियर से गुगाल मंदिर की ओर मार्ग का बीसी द्वारा नवीनीकरण कार्य हेतु ₹ 6.44 करोड़, रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम, शिव मूर्ति चौक और झंडा चौक का जंक्शन सुधार एवं सौंदर्यीकरण हेतु ₹ 6.83 करोड़ तथा कुम्भ मेला-2027 के तहत व्यापक रखरखाव के साथ डीजल संचालित सेल्फ प्रोपेल्ड वैक्यूम आधारित ईवी रोड स्वीपिंग मशीनों की आपूर्ति और कमीशनिंग हेतु ₹ 5.95 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    News Desk

    Related Posts

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में जिले में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के मांझी-चालकी और ‘बस्तर पंडुम’ विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट….

    August 2, 2026

    राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ…

    August 2, 2026

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 2, 2026

    कोरबा निगम के 5 वार्डों को मिली 76 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन….

    August 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल…..

    August 1, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लवलीना ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर, अधूरे नक्शे पर रेस्टोरेंट को घेरा

    August 2, 2026

    सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने तोड़ी सद्भावना

    August 2, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में जिले में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ….

    August 2, 2026

    ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में था अमेरिका, सऊदी की सलाह के बाद ट्रंप ने बदला फैसला

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.