Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»हमारा लिफाफा लौटा दीजिए मीलॉर्ड, CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ से क्यों गिड़गिड़ाया चुनाव आयोग…
    देश

    हमारा लिफाफा लौटा दीजिए मीलॉर्ड, CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ से क्यों गिड़गिड़ाया चुनाव आयोग…

    By March 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमारा लिफाफा लौटा दीजिए मीलॉर्ड, CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ से क्यों गिड़गिड़ाया चुनाव आयोग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ आज चुनाव आयोग की उस अर्जी पर सुनवाई करेगी, जिसमें आयोग ने पिछली तारीखों पर सौंपे गए दो सीलबंद लिफाफे को वापस करने की मांग की है।

    आयोग ने अपनी याचिका में कहा है कि उसने 12 अप्रैल 2019 और 2 नवंबर, 2023 को पारित आदेशों के अनुसार शीर्ष न्यायालय के समक्ष इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े दस्तावेजों के दो सीलबंद लिफाफे सौंपे थे, उसे वापस कर दिए जाएं।

    इस मामले पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने आयोग को दोनों लिफाफे लौटाने को मंजूरी दे दी है।

    कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री पहले उन लिफाफों के दस्तावेजों को स्कैन कर अपने रिकॉर्ड में रख ले, उसके बाद मूल प्रति चुनाव आयोग को लौटा दे। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि आयोग उन दस्तावेजों को भी 17 मार्च तक वेबसाइट पर अपलोड करे।

    चुनाव आयोग ने शीर्ष अदालत से कहा था कि चूंकि उसने उन दस्तावेजों की कोई प्रति अपने पास नहीं रखी है, इसलिए उनके द्वारा दाखिल दस्तावेजों की सीलबंद प्रतियां उसे वापस कर दी जानी चाहिए, ताकि वह अदालत के 11 मार्च के आदेश के अनुसार उसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर सके।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च, 2024 को सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक को 12 मार्च तक चुनावी बॉन्ड डेटा का खुलासा करने और उसे निर्वाचन आयोग को सौंपने का आदेश दिया था। कोर्ट ने आयोग को 15 मार्च तक स्टेट बैंक से प्राप्त इलेक्टोरल बॉन्ड से संबंधित जानकारी को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया था।

    इन बॉन्ड्स में राजनीतिक दलों को मिले चंदों की जानकारी है। इसके बाद चुनाव आयोग ने 14 मार्च को अपनी वेबसाइट पर चंदा देने वालों की लिस्ट अपलोड कर दी है। 

    भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सौंपे और चुनाव आयोग द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज के मुताबिक, एक अप्रैल 2019 से 15 फरवरी, 2024 के बीच दानदाताओं ने कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे, जिनमें से 22,030 बॉण्ड को भुनाया गया।

    शीर्ष अदालत में दायर एक अनुपालन हलफनामे में, एसबीआई ने कहा था कि अदालत के निर्देश के अनुसार, उसने 12 मार्च को व्यावसायिक कामकाज बंद होने से पहले भारत निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का विवरण उपलब्ध करा दिया है।

    Related Posts

    भारत में ऐसे तैयार होंगे बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, सामान्य लोको पायलट से कितनी अलग होगी सैलरी? जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    भारत को मिलेगा वीटो पावर? रूस-चीन के बाद UN चीफ ने भी किया बड़ा ऐलान

    September 15, 2026

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा गेमचेंजर कदम, गैस से 80% बढ़ा बिजली उत्पादन

    September 15, 2026

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल

    September 14, 2026

    दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.