Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद में, बेंगलुरु को झटका; BCCI का बड़ा यू-टर्न टिकट विवाद के कारण
    खेल

    IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद में, बेंगलुरु को झटका; BCCI का बड़ा यू-टर्न टिकट विवाद के कारण

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद में, बेंगलुरु को झटका; BCCI का बड़ा यू-टर्न टिकट विवाद के कारण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद 

    IPL final to be played in Ahemdabad: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ वेन्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है. सूत्रों के मुताबिक इस बार टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद में होगा. वहीं, क्वालिफायर-1 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 के मुकाबले चंडीगढ़ में होंगे। 

    गौर करने वाली बात यह है कि IPL के नियमों के अनुसार फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैम्प‍ियन के होम ग्राउंड पर होना चाहिए था. ऐसे में बेंगलुरु इस रेस में सबसे आगे था, लेकिन हाल ही में हुए टिकट विवाद ने पूरा समीकरण बदल दिया। 

    सूत्रों की मानें तो टिकटों की बिक्री और उससे जुड़े मैनेजमेंट इश्यूज के कारण BCCI ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया. यही वजह है कि अब फाइनल को अहमदाबाद शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। 

    हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फैन्स और फ्रेंचाइजियों को अब बोर्ड के फाइनल ऐलान का इंतजार है. अगर यह प्लान फाइनल होता है, तो IPL 2026 के प्लेऑफ अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ सकता है। 

    हालांकि प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है. इसकी तारीखों का ऐलान भी जल्द होने की उम्मीद है. ध्यान रहे आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हुई थी. अंत‍िम लीग मुकाबला यानी 70वां मैच 24 मई को खेला जाएगा. बाकी बचे प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल मुकाबला इसके बाद होगा. फाइनल का द‍िन 31 मई तय है। 

    IPL 2026 क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच के बदले वेन्यू  
    बता दें कि सिर्फ आईपीएल 2026 का फाइनल ही नहीं, बल्कि क्वालीफायर-1 और 2, एलिमिनेटर मैचों के वेन्यू में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

    IPL 2026 Qualifier 1: अब धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा।

    Eliminator & Qualifier 2: चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में इन दो अहम मुकाबलों की भिड़ंत होगी।

    फाइनल मैच: अहमदाबाद के मैदान पर ही होगा, जहां से विजेता टीम मिलेगी।
    IPL 2026 Final Date: प्लेऑफ और फाइनल मैच कब?

    आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1: 26 मई 2026, मंगलवार, धर्मशाला

    आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर 2026: 27 मई 2026, बुधवार, चंडीगढ़

    आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2: 29 मई 2026, शुक्रवार, चंडीगढ़

    आईपीएल 2026 फाइनल मैच: 31 मई 2026, रविवार, अहमदाबाद
    क्या है MLA टिकट विवाद?

    आईपीएल 2026 का फाइनल मैच का वेन्यू बदलने की वजह MLA टिकट विवाद बताई जा रही है। ये विवाद सीजन के ओपनिंग मैच से पहले शुरू हुआ था कि हर MLA को कम से कम 5 टिकट मिलनी चाहिए, यह कहते हुए कि जनप्रतिनिधि VIP होते हैं और उन्हें टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना चाहिए। 

    इसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि MLA और MP को आरसीबी मैचों के लिए 3-3 टिकट दिए जाएंगे। इस फैसले के बाद टिकट के दुरुपयोग के आरोप लगने लगे। हालांकि, कर्नाटक के गृह मंत्री जी.परमेश्वर ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं और उनका गलत इस्तेमाल नहीं होता। 

    उन्होंने ये भी साफ किया कि ये टिकट नॉन-ट्रांसफरेबल हैं और आमतौर पर विधायक या उनके परिवार के सदस्य ही मैच देखने आते हैं। अब इस विवाद की वजह से डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के होम ग्राउंड में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है।

    सीजन का समापन 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रैंड फाइनल के साथ होगा. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से, TATA IPL 2026 प्लेऑफ्स इस बार विशेष रूप से तीन अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे. बेंगलुरु को पहले फाइनल की मेजबानी के लिए चुना गया था. लेकिन स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ आवश्यकताओं के कारण फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया। 

    प्लेऑफ्स के शेड्यूल के मुताबिक, मंगलवार 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। इसको जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 में जाएगी। वहीं, अगले दिन यानी बुधवार 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 को हारने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि एलिमिनेटर हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

    आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर शुक्रवार 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही आयोजित होगा। वहीं, आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 31 मई को खेला जाएगा। क्वालीफायर 1 की विजेता और क्वालीफायर 2 की विजेता टीम की टक्कर फाइनल में होगी। आपको बता दें, क्वालीफायर 1 उन टीमों के बीच खेला जाता है, जो लीग फेज के बाद पॉइंट्स टेबल में नंबर एक और नंबर दो पर रहती हैं, जबकि एलिमिनेटर में नंबर 3 और नंबर 4 की टीम भिड़ती हैं। इस तरह पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में रहने पर आपको दो मौके प्लेऑफ्स में पहुंचने के मिलते हैं। इसलिए टॉप 4 से ज्यादा टॉप 2 के लिए भी लड़ाई होती है।

    IPL 2026 प्लेऑफ्स का शेड्यूल

    क्वालीफायर 1 – मंगलवार 26 मई – HPCA स्टेडियम, धर्मशाला

    एलिमिनेटर – बुधवार 27 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

    क्वालीफायर 2 – शुक्रवार 29 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

    फाइनल – रविवार 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

    आमतौर पर आईपीएल के प्लेऑफ्स के मुकाबले दो शहरों में खेले जाते हैं, लेकिन बीसीसीआई ने इस बार स्पेशल केस का हवाला देकर तीन शहरों में इसका आयोजन करने का फैसला किया है। अभी तक क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मैच एक मैदान पर, जबकि क्वालीफायर 2 और फाइनल दूसरे मैदान पर खेला जाता था, लेकिन इस बार क्वालीफायर 1 अलग, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 अलग और फाइनल अलग मैदान पर खेला जाएगा। यहां तक कि बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि बेंगलुरु से मेजबानी क्यों छिनी?

    बीसीसीआई ने अपनी मीडिया रिलीज में बताया, "कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों से, IPL 2026 प्लेऑफ्स के मुकाबले इस सीजन में तीन जगहों पर एक स्पेशल केस के तौर पर कराए जाएंगे। बेंगलुरु को शुरू में फाइनल होस्ट करने के लिए चुना गया था, लेकिन लोकल एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ जरूरतों की वजह से, जो BCCI की तय गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं। इसलिए फाइनल की जगह बदल दी गई है और उसे फिर से असाइन कर दिया गया है।"

    5 सीजन में चौथा IPL फाइनल
    यह लगातार दूसरी बार है जब अहमदाबाद IPL फ़ाइनल होस्ट करेगा. इसने 2022 और 2023 में भी होस्ट किया था. पिछले चार सीजन में, चेन्नई का MA चिदंबरम स्टेडियम IPL फाइनल के लिए एकमात्र दूसरी वेन्यू है. 2024 एडिशन का फाइनल चेन्नई में हुआ था जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर अपना तीसरा टाइटल जीता था। 

    News Desk

    Related Posts

    संजू सैमसन का धमाका, दिल्ली धराशायी; चेन्नई की 8 विकेट से जीत

    May 6, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

    May 5, 2026

    SRH vs PBKS: IPL 2026 का बड़ा मुकाबला, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    May 5, 2026

    बेटी ने बदला केएल राहुल का नजरिया, बोले—गले लगते ही मिट जाती हर चिंता

    May 5, 2026

    दीपक चाहर की बहन मालती का तंज? सूर्यकुमार की कप्तानी पर तारीफ के पीछे छिपा संदेश

    May 5, 2026

    DC vs CSK: अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा कांटे का मुकाबला

    May 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सरकारी नौकरी का मौका: FRI देहरादून ने 91 ग्रुप C पदों के लिए निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    May 6, 2026

    Uttarakhand News- हिमाद्रि केवल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: हॉकी आइस टीम की जर्सी लॉन्च कर CM धामी बोले—सरकार खेल संस्कृति और खिलाड़ियों को दे रही बढ़ावा…..

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.