Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»DC vs CSK: अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा कांटे का मुकाबला
    खेल

    DC vs CSK: अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा कांटे का मुकाबला

    News DeskBy News DeskMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    DC vs CSK: अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा कांटे का मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दील्ली

    दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस वक्त अंक तालिका के बीच में हैं। यानी ना तो ये प्लेऑफ के करीब हैं और ना ही इस रेस से बाहर हुई हैं। आज जो टीम जीतेगी, उसके लिए संभावनाएं और प्रबल हो जाएंगी, वहीं हारने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। इस बीच जरा जानने और समझने की कोशिश करते हैं कि आज का मैच कौन सी टीम जीत सकती है।

    दिल्ली और चेन्नई के अंक तालिका में बराबर अंक
    आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। अभी तक की बात करें तो दोनों टीमों ने नौ मैच खेलकर उसमें से चार में जीत दर्ज की है और पांच में उन्हें हार मिली है। दोनों टीमों के पास इस वक्त आठ अंक हैं। बेहतर रन रेट के आधार पर सीएसके छठे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम नंबर सात पर है। आज का मैच दिल्ली के होम ग्राउंड पर है, जिसका उसे फायदा मिल सकता है।

    संजू सैमसन का फॉर्म बरकरार, अब कप्तान रुतुराज गायकवाड ने भी दिखाए अपने हाथ
    बात अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की करें तो अब तक खेले गए 32 मुकाबलों में से 20 मैच सीएसके ने जीते हैं और 12 में डीसी की टीम ने बाजी मारी है। हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स की बात करें तो दिल्ली में खेले गए पिछले आठ मैचों में से टीम ने छह में जीत दर्ज की है। पिछले ही मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को मात दी थी, इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं। संजू सैमसन तो पहले से ही अच्छे फार्म में थे, अब कप्तान रुतुराज गायकवाड ने भी अच्छी बल्लेबाजी शुरू कर दी है। टीम के ​लिए अच्छी बात ये है कि तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वे पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं।
    केएल राहुल की बैटिंग दिल्ली के लिए प्लस प्वाइंट, मिचेल स्टार्क की वापसी से आई जान

    अब बात करते हैं दिल्ली कैपिटल्स की। टीम भले ही अपने घर पर खेल रही हो, लेकिन उसके लिए सब कुछ अच्छा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। ये बात और है कि केएल राहुल इस वक्त जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे 400 से अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी आ गए हैं, पिछले ही मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है।

    आज चेन्नई की जीत की ज्यादा संभावना, दिल्ली भी कर सकती है कमाल
    आज के मैच में अगर दोनों टीमों का आंकलन किया जाए तो पता चलता है कि मैच बराबरी का होगा। हालांकि फिर भी सीएसके लिए थोड़े से चांस ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दिल्ली को अपने घर पर कम नहीं आंका जा सकता। यहां की पिच बल्लेबाजों को खूब रास आती है। पिच सपाट और बाउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं। उम्मीद है कि जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। दिल्ली में शाम को ओस आती है।

    News Desk

    Related Posts

    पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत

    August 23, 2026

    बोट ने तोड़ा उसेन बोल्ट का 100 मीटर रिकॉर्ड, 9.39 सेकंड में पूरी की रेस

    August 23, 2026

    Colombo में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सचिन-सहवाग के खास क्लब में बनाई जगह; धांसू रिकॉर्ड कायम

    August 23, 2026

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, नीदरलैंड्स ने 3-1 से हराया

    August 23, 2026

    सेमीफाइनल की राह के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत समाज से बोले शिवराज, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए करें जनजागरण

    August 23, 2026

    पुतिन के भारत दौरे में बड़े रक्षा सौदे की तैयारी, सुखोई-57 और ‘सुपर सुखोई’ पर हो सकती है डील

    August 23, 2026

    Flipkart-Amazon समेत 150 कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक विज्ञापन और गलत लेबलिंग पर नोटिस

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.