Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»चुनाव आयोग कब देगा वेबसाइट पर इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी, CEC राजीव कुमार ने बताया…
    देश

    चुनाव आयोग कब देगा वेबसाइट पर इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी, CEC राजीव कुमार ने बताया…

    By March 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव आयोग कब देगा वेबसाइट पर इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी, CEC राजीव कुमार ने बताया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने बुधवार को समय आने पर चुनावी बॉन्ड से संबंधित विवरण को साझा करने की घोषणा की और जोर देते हुए कहा कि आयोग पारदर्शिता में विश्वास रखता है।

    जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे की समाप्ति पर संवाददाओं को संबोधित करते हुए कुमार ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

    लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले राष्ट्रव्यापी दौरे की समाप्ति पर कुमार से पूछा गया कि क्या ECI सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 12 अप्रैल, 2019 से खरीदे गए चुनावी बॉन्ड के विवरण का खुलासा करेगा? भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2018 में योजना की शुरुआत के बाद से 30 किस्तों में 16,518 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड जारी किए हैं। 

    कुमार ने कहा, ‘SBI को 12 मार्च तक विवरण सौंपना था। उन्होंने हमें समय पर विवरण दे दिया। मैं वापस जाऊंगा और विवरण को देखूंगा और निश्चित रूप से समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा।’

    उन्होंने कहा कि आयोग पारदर्शिता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए केवल ‘खुलासे, खुलासे और खुलासे’ में विश्वास करता है। 

    उच्चतम न्यायालय ने SBI को 12 अप्रैल, 2019 से खरीदे गए चुनावी बॉन्ड का विवरण निर्वाचन आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था। SBI, चुनावी बॉन्ड जारी करने के लिए अधिकृत वित्तीय संस्थान है।

    SBI ने मंगलवार शाम को उन संस्थाओं का विवरण प्रस्तुत किया, जिन्होंने अब समाप्त हो चुके चुनावी बॉन्ड खरीदे थे और राजनीतिक दलों ने उन्हें भुनाया था। 

    शीर्ष अदालत के आदेश के मुताबिक, निर्वाचन आयोग को 15 मार्च शाम पांच बजे तक बैंक द्वारा साझा की गई जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होगी।

    SBI ने आज (बुध‍वार) उच्चतम न्यायालय के समक्ष एक हलफनामा दायर किया, जिसमें बताया गया कि एक अप्रैल, 2019 से इस वर्ष 15 फरवरी के बीच दानदाताओं ने कुल 22,217 चुनावी बॉन्ड खरीदे, जिनमें से 22,030 को राजनीतिक दलों ने भुनाया। 

    हलफनामे में बताया गया कि प्रत्येक चुनावी बॉन्ड की खरीद की तारीख, खरीदार के नाम और खरीदे गए बॉन्ड के मूल्यवर्ग सहित विवरण प्रस्तुत किए गए हैं।

    हलफनामे के मुताबिक, एक अप्रैल, 2019 से 11 अप्रैल, 2019 के बीच कुल 3,346 चुनावी बॉन्ड खरीदे गए और 1,609 भुनाए गए। हलफनामे में बताया गया कि 12 अप्रैल, 2019 (उच्चतम न्यायालय के अनुसार शुरुआती तारीख) से इस वर्ष 15 फरवरी तक कुल 18,871 चुनावी बॉन्ड खरीदे गए और 20,421 भुनाए गए। 

    कुमार, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को यहां पहुंचे। सीईसी ने कहा कि हम 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

    उन्होंने कहा, ‘हम देश भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेंगे। हम जम्मू-कश्मीर सहित देश भर के मतदाताओं से ‘लोकतंत्र के त्योहार’ में उत्साहपूर्वक भाग लेने का अनुरोध करते हैं।’ 

    उन्होंने कहा कि फर्जी खबरों की रोकथाम के लिए सभी जिलों में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘सभी उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी और केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी।’

    कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘वॉलेट’ के माध्यम से ऑनलाइन नकद अंतरण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगजनों को जम्मू-कश्मीर में घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    सरकार को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

    May 1, 2026

    140 साल का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ेगा ‘सुपर अल नीनो’! इस बार क्या होगा खास?

    May 1, 2026

    Rule Change News: LPG से Credit Card तक, 1 मई से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव!

    May 1, 2026

    क्या पश्चिम बंगाल में फिर होंगे चुनाव? EVM गड़बड़ी की 77 शिकायतों पर जांच शुरू

    April 30, 2026

    अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चीफ का बड़ा बयान, कहा- ‘सरकार दे ग्रीन सिग्नल, हम तैयार हैं’

    April 30, 2026

    अमेरिका ने भारत को लौटाई 657 प्राचीन मूर्तियां, कीमत 120 करोड़ रुपये से ज्यादा

    April 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सरकार को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

    May 1, 2026

    140 साल का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ेगा ‘सुपर अल नीनो’! इस बार क्या होगा खास?

    May 1, 2026

    Rule Change News: LPG से Credit Card तक, 1 मई से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव!

    May 1, 2026

    Uttarakhand: औद्योगिक अशांति टली, पड़ोसी राज्यों से अधिक हो गया श्रमिकों का वेतन, धामी सरकार ने लिया फैसला

    April 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.