Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»बता दें नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से दिक्कत क्या है, अमित शाह ने कर दी राहुल गांधी से यह मांग…
    देश

    बता दें नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से दिक्कत क्या है, अमित शाह ने कर दी राहुल गांधी से यह मांग…

    By March 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बता दें नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से दिक्कत क्या है, अमित शाह ने कर दी राहुल गांधी से यह मांग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसपर खुलकर बात की।

    उन्होंने साफ कर दिया है कि कानून ‘मुस्लिम विरोधी’ नहीं है। साथ ही उन्होंने वायनाड सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी CAA के विरोध की वजह बताने की अपील की है। कांग्रेस ने CAA पर जमकर सवाल उठाए थे।

    समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में शाह ने राहुल को मंच पर आकर खुलकर CAA पर अपनी राय रखने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे इस मुद्दे पर विस्तार से राहुल गांधी का इंटरव्यू करने और आम जनता को CAA के विरोध की वजह समझाने का अनुरोध करता हूं राजनीति में आपकी यह जिम्मेदारी होती है कि अपने फैसलों पर स्पष्टिकरण दें।’

    उन्होंने आगे कहा, ‘अगर सीएए का फैसला मेरी सरकार की तरफ से लिया गया है, तो मुझे अपनी पार्टी का मत समझाना होगा। इसी तरह राहुल गांधी को भी समझाना चाहिए कि वह इस कानून का विरोध क्यों कर रहे हैं।’

    कांग्रेस के सवाल
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश कानून को लागू करने की टाइमिंग पर सवाल उठा चुके हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाए थे कि यह विवादित कानून है, क्योंकि नागरिकता कभी धर्म के आधार पर नहीं रही।

    इसपर शाह ने कहा था, ‘राहुल गांधी, ममता या केजरीवाल समेत सभी विपक्षी दल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में टाइमिंग का सवाल नहीं उठता। भाजपा ने साल 2019 के घोषणापत्र में साफ कर दिया था कि वह सीएए लेकर आएंगे और शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देंगे। भाजपा का एजेंडा साफ है और उस वादे के तहत 2019 में बिल दोनों सदनों में पास हुआ। कोविड के चलते इसमें देरी हुई। चुनाव में जनादेश मिलने से पहले ही भाजपा का एजेंडा साफ था।’

    उन्होंने कहा था, ‘नियम अब एक औपचारिकता हैं। टाइमिंग, राजनीतिक फायदा या नुकसान का कोई सवाल ही नहीं है। अब विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर अपना वोट बैंक एकजुट करना चाहता है।

    मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि उनका पर्दाफाश हो चुका है। सीएए पूरे देश के लिए कानून है और चार सालों में मैंने 41 बार दोहराया है कि यह हकीकत बनेगा।’

    मुसलमानों को दिया भरोसा
    शाह ने कहा, ‘मैंने हाल ही में करीब 41 बार यह बताया है कि भारत में अल्पसंख्यकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसमें किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है।

    यह सिर्फ सताए हुए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई और पारसियों को नागरिकता की गारंटी देता है।’

    Related Posts

    एनएमडीसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 आयोजन के अधीन आरंभ किया त्रैमासिक अभियान

    August 25, 2026

    जंग कैसी भी हो, कम नहीं पड़ेंगी मिसाइलें! राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, DRDO टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को ट्रांसफर

    August 25, 2026

    ज्यादा काम नहीं कर सकता…’ नितिन गडकरी के बयान से मची हलचल, नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने की बात

    August 25, 2026

    ‘भारत में आप गायब नहीं हो जाएंगे…’ जापानी निवेशकों को जैक मा की याद दिलाकर क्या बोले गोयल?

    August 25, 2026

    7 दिन में 187 भूकंप से हिली धरती! ‘रिंग ऑफ फायर’ में क्यों बढ़ी हलचल?

    August 25, 2026

    तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2 हफ्ते के भीतर करना होगा सरेंडर

    August 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री रामविचार नेताम ने किया पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण…..

    August 25, 2026

    नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    August 25, 2026

    एनएमडीसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 आयोजन के अधीन आरंभ किया त्रैमासिक अभियान

    August 25, 2026

    वनवासियों का हित और सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप….

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.