Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»GT vs PBKS: गिल बनाम अय्यर, प्लेऑफ की जंग में कौन मारेगा बाज़ी?
    खेल

    GT vs PBKS: गिल बनाम अय्यर, प्लेऑफ की जंग में कौन मारेगा बाज़ी?

    News DeskBy News DeskMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    GT vs PBKS: गिल बनाम अय्यर, प्लेऑफ की जंग में कौन मारेगा बाज़ी?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद

     आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 46वें मैच में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच अब तक का रिकॉर्ड 3-3 की बराबरी पर है, जो इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाता है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात को जहां जीत की सख्त जरूरत है, वहीं श्रेयस अय्यर की पंजाब प्लेऑफ की दहलीज पार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। राशिद खान और युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी आज हार-जीत का बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।

    दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी (GT vs PBKS Preview)
    गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाली यह भिड़ंत मिड-सीजन की सबसे महत्वपूर्ण मैचों में से एक है। जहां पंजाब इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की अपनी दावेदारी को और पुख्ता करना चाहेगी। वहीं गुजरात के लिए यह मुकाबला अपनी स्थिति सुधारने और टॉप-4 की रेस में बने रहने का सुनहरा मौका है।
     

    रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद
    इतिहास गवाह है कि जब भी ये दो टीमें आमने-सामने होती हैं, मुकाबला कांटे का होता है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 3-3 बार जीत दर्ज की है। इस बराबरी के आंकड़े से साफ है कि रविवार को भी किसी एक टीम को चुनना आसान नहीं होगा। मैच का सबसे रोमांचक मोड़ बीच के ओवरों में आएगा। गुजरात टाइटंस के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर राशिद खान हैं, जो रनों की गति पर लगाम लगाने में माहिर हैं।

    गुजरात के टॉप 3 बल्लेबाजों से होगी उम्मीदें
    वहीं, पंजाब किंग्स के पास इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे युजवेंद्र चहल हैं। इन दोनों जादुई स्पिनरों के बीच की जंग तय करेगी कि कौन सी टीम मैच के बीच के हिस्से पर नियंत्रण बनाए रखती है। शुरुआती ओवरों में गुजरात की उम्मीदें उनके कप्तान शुभमन गिल पर टिकी होंगी। गिल का रिकॉर्ड अहमदाबाद के इस मैदान पर शानदार रहा है। दूसरी ओर पंजाब के पास अर्शदीप सिंह हैं, जो नई गेंद को स्विंग कराने और पावरप्ले में विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं। गिल को रोकने की जिम्मेदारी अर्शदीप के कंधों पर होगी।

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। गेंद बल्ले पर अच्छे उछाल के साथ आती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान होता है। हालांकि, तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में थोड़ी मूवमेंट और स्पिनर्स के लिए ग्रिप मौजूद रहेगी।

    News Desk

    Related Posts

    दूसरी शादी के बाद शिखर धवन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी संग पहुंचे गुरुग्राम

    May 7, 2026

    इकाना में गेंदबाजों का जलवा, LSG-RCB भिड़ंत बनेगी प्लेऑफ की जंग

    May 7, 2026

    कूपर के शतक के बावजूद हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टॉप पर किया कब्जा

    May 7, 2026

    स्टार रेसलर व‍िनेश फोगाट मुसीबत में, डोप टेस्ट नहीं दिया; अब फूटा ‘नोट‍िस बम’

    May 6, 2026

    IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद में, बेंगलुरु को झटका; BCCI का बड़ा यू-टर्न टिकट विवाद के कारण

    May 6, 2026

    संजू सैमसन का धमाका, दिल्ली धराशायी; चेन्नई की 8 विकेट से जीत

    May 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दूसरी शादी के बाद शिखर धवन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, पत्नी सोफी संग पहुंचे गुरुग्राम

    May 7, 2026

    इकाना में गेंदबाजों का जलवा, LSG-RCB भिड़ंत बनेगी प्लेऑफ की जंग

    May 7, 2026

    Creta लवर्स के लिए झटका: हुंडई ने चुपचाप बंद किए 2 लोकप्रिय वैरिएंट, ADAS महंगा हुआ

    May 7, 2026

    कूपर के शतक के बावजूद हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टॉप पर किया कब्जा

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.