Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»GT vs PBKS: IPL 2026 का 46वां मुकाबला, अहमदाबाद में होगा हाई-वोल्टेज मैच
    खेल

    GT vs PBKS: IPL 2026 का 46वां मुकाबला, अहमदाबाद में होगा हाई-वोल्टेज मैच

    News DeskBy News DeskMay 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    GT vs PBKS: IPL 2026 का 46वां मुकाबला, अहमदाबाद में होगा हाई-वोल्टेज मैच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 3 मई को होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS ने अब तक 6 मैच जीते हैं और एक में शिकस्त झेली है। वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली GT ने 5 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

    दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला
    IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT को 3 मैच में जीत मिली है। 4 मैच PBKS ने अपने नाम किए हैं। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला होगा। पहला मैच PBKS ने 3 विकेट से अपने नाम किया था। IPL 2025 में दोनों के बीच एक मैच हुआ था और उसे भी PBKS ने 11 रन से जीता था।

    ऐसी हो सकती है GT की प्लेइंग इलेवन
    GT ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हराया था। टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर RCB को सिर्फ 155 रन पर ऑलआउट कर दिया था। GT इसी प्रदर्शन को PBKS के खिलाफ भी दोहराना चाहेगी। कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS
    PBKS को अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वह उस हार को भूलाकर GT के खिलाफ जोरदार वापसी करने को देखेगी। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान श्रेयस अय्यर से एक ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

    ये हो सकते हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
    PBKS: विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार और मुशीर खान। GT: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु और कुलवंत खेजरोलिया।

    कैसा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज?
    नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं। यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 179 रन है।

    ऐसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
    एक्यूवेदर के मुताबिक, 3 मई को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
    GT के लिए सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 40.8 की औसत से 408 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से पिछले 9 मैचों में 374 रन निकले हैं। PBKS के लिए श्रेयस ने पिछले 10 मैच में 180.45 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में रबाडा ने पिछले 9 मैच में 9.66 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं। PBKS से चहल ने पिछले 9 मैचों में 9.61 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं।

    कब और कहां देखें मुकाबला?
    RCB और PBKS के बीच यह मुकाबला 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

     

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.