Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»मिचेल सेंटनर की कंधे की चोट, कम से कम एक महीने क्रिकेट से बाहर
    खेल

    मिचेल सेंटनर की कंधे की चोट, कम से कम एक महीने क्रिकेट से बाहर

    News DeskBy News DeskMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मिचेल सेंटनर की कंधे की चोट, कम से कम एक महीने क्रिकेट से बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान मिचेल सेंटनर को बड़ा झटका लगा है. कंधे की गंभीर चोट के चलते वह कम से कम एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस  (Mumbai Indians) का हिस्सा रहे सेंटनर इस हफ्ते की शुरुआत में स्वदेश लौटे, जहां स्कैन में उनके बाएं कंधे में ग्रेड-3 एसीएल (AC joint ligament) इंजरी की पुष्टि हुई.

    न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच के बाद सेंटनर को कम से कम एक महीने आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है. यह चोट उन्हें 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान लगी थी.

    34 साल के सेंटनर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए चौथा मैच खेल रहे थे. उन्होंने टूर्नामेंट में 5 विकेट लिए और उपयोगी रन भी जोड़े. इससे पहले वह निजी कारणों से टीम से थोड़ा ब्रेक लेकर देर से स्क्वॉड में जुड़े थे.

    मिचेल सेंटनर  को आईपीएल 2025 से पहले Mumbai Indians ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और इस सीजन के लिए रिटेन भी किया. उन्होंने IPL 2025 में 13 मैच खेले, जिसमें 7.92 की इकॉनमी से 10 विकेट झटके.

    Mumbai Indians ने बड़ा फैसला लेते हुए सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महराज को टीम में शामिल कर लिया है.

    इस चोट का असर न्यूजीलैंड के आगामी इंटरनेशनल शेड्यूल पर भी पड़ेगा. सेंटनर अब मई के अंत में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और जून की शुरुआत में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. दूसरे और तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा.

    गौरतलब है कि सेंटनर ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, जहां उन्हें भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट में उन्होंने 120 रन बनाए और गेंद से भी योगदान दिया.

    हालांकि राहत की बात यह है कि अगर रिकवरी तय समय पर होती है, तो जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में सेंटनर की कप्तान के तौर पर वापसी की उम्मीद जताई जा रही है.
     

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने 402 रन बनाए, अफगानिस्तान की रनचेज जारी

    June 17, 2026

    भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे में गिल-ईशान का शतक, भारत मजबूत

    June 17, 2026

    विलियम्स बहनें फिर साथ उतरेंगी विंबलडन डबल्स में, ऑल इंग्लैंड क्लब ने दिया वाइल्ड कार्ड

    June 17, 2026

    एफआईएच नेशंस कप: भारत ने जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

    June 17, 2026

    ट्राई सीरीज में इंडिया A का मजबूत स्कोर, अफगानिस्तान A के सामने 320 रनों की चुनौती

    June 17, 2026

    फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल की शुरुआत डीआर कांगो के खिलाफ, रोनाल्डो पर नजरें

    June 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

    June 17, 2026

    रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

    June 17, 2026

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होंगे आयोजन…..

    June 17, 2026

    भारत ने 402 रन बनाए, अफगानिस्तान की रनचेज जारी

    June 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.