Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»एकनाथ शिंदे को भाजपा ने क्या अल्टिमेटम दिया, जिससे मराठा आंदोलन भी शांत; इनसाइड स्टोरी…
    देश

    एकनाथ शिंदे को भाजपा ने क्या अल्टिमेटम दिया, जिससे मराठा आंदोलन भी शांत; इनसाइड स्टोरी…

    By March 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एकनाथ शिंदे को भाजपा ने क्या अल्टिमेटम दिया, जिससे मराठा आंदोलन भी शांत; इनसाइड स्टोरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र सरकार ने 20 फरवरी को विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाकर मराठा आरक्षण को मंजूरी दे दी थी।

    इसके बाद भी मराठा आंदोलन को आगे बढ़ा रहे मनोज जारांगे पाटिल ने चेतावनी दी थी कि यह गलत तरीके से आरक्षण दिया है और 17 दिनों की भूख हड़ताल करेंगे।

    इससे पहले 25 जनवरी को जब वह आंदोलन का नेतृत्व करते हुए मुंबई पहुंचे थे तो उनके साथ हजारों युवाओं की भीड़ थी।

    ऐसी स्थिति बन गई थी कि मनोज जारांगे पाटिल के आगे सरकार दबाव में थी और उनकी बातों को मानने के लिए मजबूर थी। लेकिन फरवरी के अंत तक कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए कि मनोज जारांगे पाटिल अब शांत हो गए हैं। 

    इसके अलावा मराठा आंदोलन की टेंशन से भी भाजपा मुक्त लग रही है। पर अहम सवाल यह है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? दरअसल इसकी शुरुआत मनोज जारांगे पाटिल के एक उकसाने वाले बयान से हुई थी। उन्होंने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या भी करा सकते हैं।

    इसके अलावा उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए उनके घर के घेराव की भी धमकी दी। इस बयान पर देवेंद्र फडणवीस सख्त हो गए और गृह मंत्रालय संभालने वाले डिप्टी सीएम ने बीड़ में हुई हिंसा की एसआईटी जांच का आदेश दे दिया। यह हिंसा पहले वाले मराठा आंदोलन के दौरान हुई थी।

    इसके अलावा एसआईटी के हेड के तौर पर नासिक के पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक को जिम्मा दिया गया। उन्हें जांच के लिए तीन महीने का वक्त मिला। इसी दिन पुणे पुलिस ने जारांगे पाटिल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इन पर आरोप था कि बिना परमिशन के इन लोगों ने 23 जनवरी को रैली निकाली थी।

    इस एसआईटी जांच पर मराठा समुदाय की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इससे भी मनोज पाटिल का हौसला कुछ कमजोर हुआ। अब बीते कुछ दिनों से वह ऐक्शन में नहीं दिख रहे हैं। एक समय में 24 घंटे मराठी चैनलों पर दिखने वाले मनोज जारांगे पाटिल ने पहले 27 फरवरी को फडणवीस का घर घेरने का फैसला टाल दिया। इसी दिन 17 दिनों की भूख हड़ताल भी वापस ले ली।

    कैसे भाजपा ने कर दिया मनोज जारांगे पाटिल को शांत?

    सरकार के सूत्र बताते हैं कि देवेंद्र फडणवीस और कुछ अन्य भाजपा नेताओं ने एकनाथ शिंदे से इस मसले पर बात की। उन्होंने कहा कि आप मनोज पाटिल को बढ़ावा दे रहे हैं और ऐसा ही रहा तो हम संबंध भी खत्म कर सकते हैं।

    एक भाजपा ने कहा, ‘हममें से ज्यादा लोग मानते थे कि शिंदे के साथ मनोज जारांगे पाटिल के आंदोलन को समर्थन कर रहे हैं। पुलिस को भी इस बारे में कुछ जानकारी मिली थी।

    इसके बाद हमने एकनाथ शिंदे से कहा कि आप ऐसा नहीं कर सकते कि आंदोलन की आड़ में अपनी छवि मजबूत करें और हमारी पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर दें।’ भाजपा ने कहा, ‘हमारी लीडरशिप ने भी शिंदे से कहा कि वह पाटिल के मसले पर सार्वजनिक बयान दें।’ 

    सरकार भी बची और विपक्ष भी आया बैकफुट पर

    इसके बाद ही एकनाथ शिंदे ने मनोज जारांगे पाटिल को चेतावनी दी थी कि वह हद में ही रहें। उससे बाहर निकलने पर ऐक्शन लिया जाएगा। इसके बाद जब मनोज जारांगे पाटिल के खिलाफ जांच का आदेश हुआ तो गठबंधन के वे लोग पीछे हट गए जो सपोर्ट कर रहे थे।

    इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने मराठा कोटे की मांग के जवाब में ओबीसी कार्ड खेल दिया। इसे लेकर विपक्ष भी पसोपेश में आ गया और अंत में उसे मराठा कोटे पर आक्रामकता छोड़नी पड़ी। इस तरह भाजपा ने मनोज जारांगे पाटिल को हैंडल कर सरकार भी बचा ली और विपक्ष को भी बैकफुट पर धकेल दिया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    सरकार को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

    May 1, 2026

    140 साल का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ेगा ‘सुपर अल नीनो’! इस बार क्या होगा खास?

    May 1, 2026

    Rule Change News: LPG से Credit Card तक, 1 मई से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव!

    May 1, 2026

    क्या पश्चिम बंगाल में फिर होंगे चुनाव? EVM गड़बड़ी की 77 शिकायतों पर जांच शुरू

    April 30, 2026

    अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चीफ का बड़ा बयान, कहा- ‘सरकार दे ग्रीन सिग्नल, हम तैयार हैं’

    April 30, 2026

    अमेरिका ने भारत को लौटाई 657 प्राचीन मूर्तियां, कीमत 120 करोड़ रुपये से ज्यादा

    April 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सरकार को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

    May 1, 2026

    140 साल का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ेगा ‘सुपर अल नीनो’! इस बार क्या होगा खास?

    May 1, 2026

    Rule Change News: LPG से Credit Card तक, 1 मई से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव!

    May 1, 2026

    Uttarakhand: औद्योगिक अशांति टली, पड़ोसी राज्यों से अधिक हो गया श्रमिकों का वेतन, धामी सरकार ने लिया फैसला

    April 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.