Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चीफ का बड़ा बयान, कहा- ‘सरकार दे ग्रीन सिग्नल, हम तैयार हैं’
    देश

    अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चीफ का बड़ा बयान, कहा- ‘सरकार दे ग्रीन सिग्नल, हम तैयार हैं’

    News DeskBy News DeskApril 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चीफ का बड़ा बयान, कहा- ‘सरकार दे ग्रीन सिग्नल, हम तैयार हैं’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु 

    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने हाल ही में कहा कि अग्नि-6 (Agni-6) बैलिस्टिक मिसाइल का विकास पूरी तरह से सरकार के फैसले पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि यह सरकार का निर्णय है. जब भी सरकार हमें हरी झंडी देगी, हम तैयार हैं। 

    यह बयान भारत की रणनीतिक क्षमता को और मजबूत करने वाले अग्नि-6 प्रोजेक्ट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आया है. अग्नि-6 भारत का अगली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) होगी, जो 10,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक मार करने में सक्षम होगी। 

    अग्नि-6 मिसाइल क्या है?
    अग्नि-6 DRDO द्वारा विकसित की जा रही भारत की सबसे एडवांस और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है. यह अग्नि-5 का अगला और अधिक शक्तिशाली संस्करण होगा. यह मिसाइल MIRV (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle) तकनीक से लैस होगी, यानी एक ही मिसाइल में कई न्यूक्लियर वॉरहेड लगाए जा सकते हैं, जो अलग-अलग लक्ष्यों को एक साथ निशाना बना सकते हैं। 

    यह मिसाइल मुख्य रूप से स्ट्रैटेजिक डिटरेंस के लिए विकसित की जा रही है. इससे भारत चीन के किसी भी हिस्से को आसानी से टारगेट कर सकेगा और न्यूक्लियर ट्राएड को और मजबूत बनाएगा। 

        रेंज: 10 से 12 हजार किलोमीटर,  हल्के पेलोड के साथ यह 14-16 हजार किमी तक भी जा सकती है 

        वॉरहेड क्षमता: लगभग 3 टन (3,000 किलोग्राम) न्यूक्लियर या थर्मोन्यूक्लियर वॉरहेड.
        MIRV क्षमता: 10-11 वॉरहेड ले जाने की क्षमता. हर वॉरहेड 250 किलोटन तक की शक्ति वाला हो सकता है.

        इंजन: मल्टी-स्टेज (तीन या चार स्टेज) सॉलिड फ्यूल रॉकेट.

        वजन: 55,000 से 70,000 किलोग्राम (55-70 टन).
        लंबाई: 20 से 40 मीटर (अग्नि-5 से लंबी).
        व्यास: लगभग 2 मीटर.
        लॉन्च प्लेटफॉर्म: रोड-मोबाइल ट्रांसपोर्टर एरेक्टर लॉन्चर (TEL) और रेल-मोबाइल. भविष्य में सबमरीन से लॉन्च करने वाला वेरिएंट भी विकसित किया जा सकता है.
        गाइडेंस सिस्टम: इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम के साथ रिंग लेजर जायरोस्कोप, IRNSS (नेविक) और टर्मिनल गाइडेंस। 
        स्पीड: 30870 km/hr 

    अग्नि-6 में कंपोजिट मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इसे हल्का और ज्यादा क्षमतावान बनाएगा. यह K-5 और K-6 सबमरीन लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइलों की तकनीक पर भी आधारित होगी। 

    DRDO ने अग्नि-6 का डिजाइन पूरा कर लिया है. अब प्रोटोटाइप मैन्युफैक्चरिंग का काम चल रहा है. 2025 में डिजाइन फाइनल हो चुका है. हालांकि, पूर्ण रूप से प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने और फ्लाइट टेस्ट करने का फैसला केंद्र सरकार को करना है। 
     
    डॉ. समीर कामत का बयान साफ संकेत देता है कि DRDO तकनीकी रूप से पूरी तरह तैयार है और इंतजार सिर्फ सरकारी मंजूरी का है. भारत वर्तमान में अग्नि-5 को तैनात कर चुका है, जो 5000+ किमी रेंज वाली मिसाइल है और MIRV टेस्ट भी सफलतापूर्वक कर चुका है. अग्नि-6 इसके बाद का कदम होगा। 

    क्यों जरूरी है अग्नि-VI?
    भारत दो मोर्चों (चीन और पाकिस्तान) पर सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है. चीन के पास 10,000 किमी से ज्यादा रेंज वाली कई ICBM हैं. अग्नि-6 भारत को समान स्तर की क्षमता देगी, जिससे 'दूसरे हमले की क्षमता' (Second Strike Capability) और मजबूत होगी। 

    MIRV तकनीक से एक मिसाइल कई शहरों या सैन्य ठिकानों को एक साथ नष्ट कर सकती है, जिससे दुश्मन के लिए डिफेंस बहुत मुश्किल हो जाता है. यह मिसाइल भारत की न्यूक्लियर डिटरेंस को और विश्वसनीय बनाएगी। 

    अभी अग्नि-6 पूरी तरह से विकास के चरण में है. सरकार की मंजूरी मिलने के बाद DRDO फ्लाइट टेस्ट शुरू करेगा. सफल टेस्ट के बाद इसे भारतीय सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड में शामिल किया जाएगा.

    डॉ. समीर वी. कामत का बयान दिखाता है कि DRDO आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. जब भी सरकार फैसला लेगी, DRDO अग्नि-6 को समय पर विकसित करके देश की सुरक्षा को नई ऊंचाई देगा। 

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या पश्चिम बंगाल में फिर होंगे चुनाव? EVM गड़बड़ी की 77 शिकायतों पर जांच शुरू

    April 30, 2026

    अमेरिका ने भारत को लौटाई 657 प्राचीन मूर्तियां, कीमत 120 करोड़ रुपये से ज्यादा

    April 30, 2026

    15 साल की बच्ची ने झेला असहनीय दर्द, CJI सूर्यकांत हुए भावुक, बोले- ‘मैडम, नागरिकों का सम्मान करिए’

    April 30, 2026

    महाराष्ट्र: नागपुर में RSS मुख्यालय और स्मृति मंदिर पर ‘रेडिएशन’ हमले की धमकी

    April 30, 2026

    भीषण गर्मी पर ‘ब्रेक’: अगले 48 घंटों में पारा गिरेगा, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    April 30, 2026

    ‘लंबी लड़ाई के लिए तैयार था भारत…’, राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का बड़ा राज खोला

    April 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: कुमाऊं में खुलेगा वन विकास निगम कार्यालय: रजत जयंती समारोह में CM धामी की बड़ी घोषणा….

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: कुमाऊं में खुलेगा वन विकास निगम कार्यालय: रजत जयंती समारोह में CM धामी की बड़ी घोषणा….

    April 30, 2026

    RCB 155 पर ऑलआउट, अरशद-होल्डर की घातक गेंदबाज़ी

    April 30, 2026

    Uttarakhand News: धामी कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर, मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 समेत कई अहम फैसले मंजूर….

    April 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.