Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर में होगा रोमांचक मुकाबला
    खेल

    IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर में होगा रोमांचक मुकाबला

    News DeskBy News DeskApril 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर में होगा रोमांचक मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जयपुर

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। RR ने इस संस्करण अब तक 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। DC की टीम को 3 मैच में जीत और 5 मुकाबलों में हार मिली है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

    दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला
    IPL में DC और RR के बीच कुल 30 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान DC को 15 मैच में जीत मिली है। RR ने भी 15 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था। ये मैच टाई रहा था। बाद में सुपर ओवर में DC को जीत मिली थी। IPL 2024 में दोनों के बीच 2 मैच हुए। एक मैच RR ने जीता और एक मैच में DC को जीत मिली थी।

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है DC
    DC अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उसे 9 विकेट से हार मिली थी। ऐसे में टीम उस हार को भूलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। संभावित एकादश: साहिल पराख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन।

    इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR
    RR को अपने पिछले मैच में PBKS के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली थी। टीम के लिए एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल धमाकेदार शुरुआत देना चाहेंगे। वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर से उम्मीदें होंगी। रियान पराग भी अपना खोया हुआ लय इस मैच में हासिल करना चाहेंगे। संभावित एकादश: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और यश राज पुंजा।
    ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

    RR: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे। DC: आकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, त्रिपुराना विजय और अभिषेक पोरेल।
    कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

    सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। यहां मैचों में टीमों ने कई बड़े स्कोर बनाए हैं। मैच के शुरुआती ओवरों से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। चूंकि, मैदान की बाउंड्री बड़ी है, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर लगाने के इरादे से उतरेगी।

    कैसा रहेगा जयपुर का मौसम?
    एक्यूवेदर के मुताबिक, 1 मई को जयपुर में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें
    RR के लिए वैभव ने पिछले 10 मैचों में 227.36 की स्ट्राइक रेट से 457 रन बनाए हैं। यशस्वी के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 342 रन निकले हैं। DC के लिए राहुल ने पिछले 10 मैच में 183.63 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में आर्चर ने पिछले 9 मैच में 8.27 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं। DC से कुलदीप ने पिछले 9 मैचों में 9.58 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं।

    कब और कहां देखें मुकाबला?
    RR और DC के बीच यह मुकाबला 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

     

    News Desk

    Related Posts

    आखिरी गेंद तक चले हाई-वोल्टेज मुकाबले में सुपर ओवर के जरिए श्रीलंका-ए ने इंडिया-ए को मात दी

    June 15, 2026

    रोज 600 गेंदों का अभ्यास और मां का संघर्ष, वैभव सूर्यवंशी की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक

    June 15, 2026

    एशियाई खेलों से पहले पाक खिलाड़ियों को झटका: खर्च खुद उठाने का फरमान

    June 15, 2026

    इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए: 266 रनों का लक्ष्य, शेडगे और निगम की शानदार वापसी

    June 15, 2026

    ब्राजील बनाम मोरक्को महामुकाबला, वर्ल्ड कप में टॉप-10 टीमें आमने-सामने

    June 15, 2026

    जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, विश्व कप में धमाकेदार शुरुआत

    June 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न…..

    June 15, 2026

    दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का लोकार्पण….

    June 15, 2026

    कहां गायब हो गया मॉनसून? सैटेलाइट तस्वीरों में बादल नदारद, देश में 64% बारिश की कमी से बढ़ी चिंता

    June 15, 2026

    वाणिज्य उद्योग एंव श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण…..

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.