Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»EXIT Poll: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहने की संभावना, BJP की ओर बढ़ रहा पूर्ण बहुमत
    देश

    EXIT Poll: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहने की संभावना, BJP की ओर बढ़ रहा पूर्ण बहुमत

    News DeskBy News DeskApril 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    EXIT Poll: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहने की संभावना, BJP की ओर बढ़ रहा पूर्ण बहुमत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Matrize News के एग्जिट पोल ने सियासी हलचल तेज कर दी है. एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में इस बार बीजेपी बढ़त बनाती नजर आ रही है और उसके सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है. आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) 130 से 140 सीटों के बीच सिमटती दिखाई दे रही है. अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

    वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 42.5% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि TMC+ को 40.8% वोट मिल सकते हैं. अन्य दलों का वोट शेयर 16.7% रहने का अनुमान जताया गया है. इन आंकड़ों से साफ संकेत मिलता है कि राज्य में मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन वोट प्रतिशत में मामूली बढ़त बीजेपी को सीटों में बढ़त दिला सकती है. अगर एग्जिट पोल के ये अनुमान नतीजों में बदलते हैं, तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

    Assam Matrize EXIT POLL: असम में भी बीजेपी की बंपर जीत का अनुमान
    वहीं असम विधानसभा चुनाव को लेकर भी Matrize News के एग्जिट पोल में बीजेपी के पक्ष में मजबूत रुझान दिखाया गया है. अनुमान है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 85 से 95 सीटें मिल सकती हैं. दूसरी ओर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 25 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 6 से 12 सीटें जा सकती हैं। 

    Tamil Nadu Matrize EXIT POLL: तमिलनाडु में फिर से स्टालिन सरकार का अनुमान
    तमिलनाडु में तस्वीर अलग नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां एक बार फिर डीएमके की सरकार बनती दिख रही है. अनुमान है कि डीएमके और उसके सहयोगी दलों को 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एआईएडीएमके और उसके सहयोगियों को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है. अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। यहां बता दें कि यह केवल एग्जिट पोल है, असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद आएंगे। 

    Kerala Matrize EXIT POLL: एग्जिट पोल में केरल से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर
    केरल विधानसभा चुनाव को लेकर Matrize News के एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए सकारात्मक संकेत सामने आए हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को इस बार बढ़त मिलती दिख रही है और उसे 70 से 75 सीटें मिलने का अनुमान है. यह आंकड़ा बहुमत के करीब है, जिससे राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। 

    वहीं वाम दलों के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को 60 से 65-68 सीटों के बीच सिमटने का अनुमान है. अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो केरल की राजनीति में लंबे समय बाद बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि अन्य दलों के खाते में 2 से 4 सीटें जा सकती हैं. कुल मिलाकर एग्जिट पोल के ये आंकड़े केरल में कड़ी टक्कर और संभावित सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं। 

    पश्चिम बंगाल में BJP की बड़ी बढ़त
    पश्चिम बंगाल में भाजपा को एग्जिट पोल में सबसे बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। कई एजेंसियों ने भाजपा को 140 से 200 सीटों तक का अनुमान दिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 85 से 140 सीटों के बीच सिमट सकती है। कांग्रेस और वाम दलों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहने का अनुमान है।

    तमिलनाडु में कांटे का मुकाबला
    वहीं, तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को ज्यादातर एग्जिट पोल में 120 से 145 सीटें दी गई हैं, जो बहुमत के आंकड़े 118 को पार कर रही हैं। हालांकि VoteVibe और JVC जैसे पोल में एआईएडीएमके को भी 114 से 147 सीटें मिलती दिखाई गई हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। TVK को 8 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है, जो दोनों प्रमुख दलों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

    केरल में UDF की वापसी?
    केरल में अधिकांश एग्जिट पोल यूडीएफ (UDF) के पक्ष में हैं। यूडीएफ को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के 71 सीटों के बेहद करीब है। वहीं एलडीएफ (LDF) 49 से 69 सीटों तक सिमट सकती है। एनडीए का प्रदर्शन यहां बेहद सीमित रहने का अनुमान है, महज 0 से 14 सीटों तक।

    असम में एक बार फिर BJP सरकार
    असम में भाजपा एकतरफा बढ़त बनाए हुए दिख रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार यहां पर भाजपा गठबंधन 85 से 100 सीटें जीत सकता है, जो बहुमत के 64 सीटों से बहुत ऊपर है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 23 से 36 सीटों तक ही पहुंचने का अनुमान लगाया है।

    पुदुचेरी में NRC गठबंधन आगे
    वहीं, पुदुचेरी में NRC गठबंधन को 16 से 20 सीटों के साथ स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 6 से 8 सीटों तक सिमट सकता है।

    News Desk

    Related Posts

    कहां गायब हो गया मॉनसून? सैटेलाइट तस्वीरों में बादल नदारद, देश में 64% बारिश की कमी से बढ़ी चिंता

    June 15, 2026

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग का सहारा: निर्मला सीतारमण

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- इससे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता को मिलेगा बल

    June 15, 2026

    नितिन गडकरी ने दी बड़ी मंजूरी, अब गाड़ियों में 100% एथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल का रास्ता साफ

    June 15, 2026

    थोक महंगाई पर बड़ा अपडेट, मई में WPI 9.68% पर; सरकार ने लॉन्च की नई WPI सीरीज

    June 15, 2026

    डिफेंस से स्पेस तक बढ़ी साझेदारी, भारत-स्लोवाकिया वार्ता में क्या-क्या हुआ तय? जानिए बड़ी बातें

    June 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न…..

    June 15, 2026

    दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का लोकार्पण….

    June 15, 2026

    कहां गायब हो गया मॉनसून? सैटेलाइट तस्वीरों में बादल नदारद, देश में 64% बारिश की कमी से बढ़ी चिंता

    June 15, 2026

    वाणिज्य उद्योग एंव श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण…..

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.