Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»बंगाल, असम समेत तीन राज्यों में भाजपा की सरकार, TMC का किला ढहने की संभावना, कांग्रेस के सपने अधूरे
    देश

    बंगाल, असम समेत तीन राज्यों में भाजपा की सरकार, TMC का किला ढहने की संभावना, कांग्रेस के सपने अधूरे

    News DeskBy News DeskApril 29, 2026No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बंगाल, असम समेत तीन राज्यों में भाजपा की सरकार, TMC का किला ढहने की संभावना, कांग्रेस के सपने अधूरे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नईदिल्ली 
    एग्जिट पोल 2026 के आंकड़े दिलचस्प और अलग-अलग तस्वीर दिखा रहे हैं. पश्चिम बंगाल में मुकाबला काफी कड़ा नजर आ रहा है. कुछ सर्वे बीजेपी को बढ़त देते हैं, जबकि कुछ टीएमसी की मजबूत वापसी का संकेत देते हैं. यहां अंतिम नतीजे चौंका सकते हैं. असम में तस्वीर अपेक्षाकृत साफ दिख रही है, जहां ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा गठबंधन को बहुमत से ऊपर बताते हैं और सत्ता वापसी के संकेत देते हैं. तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन एआईएडीएमके और टीवीके की मौजूदगी मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा नहीं होने दे रही. केरल में यूडीएफ को बढ़त मिलने के संकेत हैं, जिससे सत्ता परिवर्तन की संभावना बनती दिख रही है, हालांकि एलडीएफ भी करीबी टक्कर में है। 

    इन पांचों राज्यों में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं. एग्जिट पोल के आंकड़े केवल एक अनुमान होते हैं, जो वोटर्स के फीडबैक पर आधारित होते हैं. पूर्व में कई बार ये नतीजे गलत भी साबित हुए हैं, लेकिन इनसे हवा के रुख का पता जरूर चलता है। 

    चुनाव आयोग 4 मई को वोटों की गिनती करेगा. उसी दिन आधिकारिक रूप से पता चलेगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है. सभी की निगाहें अब शाम को आने वाले उन आंकड़ों पर हैं, जो देश की सियासत की नई दिशा तय करेंगे 

    एग्जिट पोल 2026 रिजल्ट | पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का एग्जिट पोल

    केरल में यूडीएफ को बढ़त, एलडीएफ कड़ी टक्कर में पीछे
    केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में यूडीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है. मैट्राइज के अनुसार यूडीएफ 75 से 85 सीटों तक पहुंच सकता है, जो बहुमत 71 से ऊपर है. वोटवाइब और पीपल्स पल्स भी यूडीएफ को 70 से 80 सीटों के बीच रखते हैं. वहीं एलडीएफ 58 से 65 सीटों के आसपास सिमटता नजर आ रहा है. एनडीए का प्रदर्शन कमजोर दिख रहा है, जहां सीटें एक अंक में रह सकती हैं. कुल मिलाकर राज्य में सत्ता बदलने के संकेत मिल रहे हैं। 

    तमिलनाडु में डीएमके आगे, लेकिन मुकाबला अभी बाकी
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. मैट्राइज के अनुसार डीएमके प्लस 122 से 132 सीटों तक पहुंच सकता है, जो बहुमत 118 से ऊपर है. पीपल्स इनसाइट और पीपल्स पल्स भी डीएमके को 120 से 145 सीटों के बीच रखते हैं. वहीं एआईएडीएमके गठबंधन 60 से 110 सीटों तक सिमटता नजर आ रहा है. टीवीके को 10 से 40 सीटों के बीच आंका गया है, जिससे मुकाबला रोचक बना हुआ है। 

    असम में भाजपा गठबंधन को साफ बढ़त, बहुमत पार करने के संकेत
    असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. एक्सिस माय इंडिया, मैट्राइज और जेवीसी जैसे सर्वे भाजपा प्लस को 85 से 101 सीटों के बीच रखते हैं, जो 64 के बहुमत आंकड़े से काफी ऊपर है. कांग्रेस गठबंधन 23 से 36 सीटों के बीच सिमटता नजर आ रहा है. पीपल्स इनसाइट भी इसी ट्रेंड की पुष्टि करता है. आंकड़े बताते हैं कि राज्य में सत्ता वापसी की राह भाजपा के लिए आसान दिख रही है। 

    सीटें कम, फिर भी मजबूत रह सकती है टीएमसी की असली ताकत
    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में केवल सीटों की संख्या पूरी तस्वीर नहीं दिखाती. कई बार कोई पार्टी कम अंतर से ज्यादा सीट जीत लेती है और सत्ता में आ जाती है, भले ही उसका वोट शेयर सीमित हो. दूसरी ओर विपक्ष को अच्छे खासे वोट मिलते हैं, लेकिन वे सीटों में बदल नहीं पाते. यही वजह है कि टीएमसी की असली ताकत समझने के लिए सिर्फ सीट काउंट नहीं, बल्कि वोट पैटर्न और अंतर को भी देखना जरूरी है। 

     बंगाल में बीजेपी की सरकार! अलग-अलग सर्वे क्या बता रहे?
    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के एग्जिट पोल ने सियासी तस्वीर को बेहद दिलचस्प बना दिया है. पीएमएआरक्यू और मैट्राइज जैसे सर्वे बीजेपी को बढ़त देते दिख रहे हैं, जहां सीटें 150 के आसपास तक जा सकती हैं. वहीं पीपल्स पल्स का अनुमान टीएमसी के पक्ष में जाता दिख रहा है, जिसमें 117 से 187 सीटों की रेंज दी गई है. कांग्रेस और लेफ्ट का प्रदर्शन सीमित नजर आ रहा है. अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला पूरी तरह खुला है और अंतिम नतीजे चौंका सकते हैं। 

     केरल में कांग्रेस गठबंधन की सरकार, एग्जिट पोल का अनुमान
    केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल का डेटा आ गया है. News18 के मेगा एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस के UDF को 70 से 80 सीटें, LDF को 58 से 68 सीटें और NDA को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है। 

    चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ ने BJP को TMC से आगे बताया, सत्ता-विरोधी लहर के संकेतों को मज़बूती

    चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी 150–160 सीटें जीतेगी, जबकि TMC+ को 130–140 सीटें मिलेंगी. यहां बहुमत का आंकड़ा 148 है. इसके साथ ही, Matrize और PMARQ के बाद यह तीसरी ऐसी एजेंसी बन गई है, जिसने बीजेपी को टीएमसी पर बढ़त दी है. केवल People's Pulse ही इस रुझान के विपरीत ममता बनर्जी के पक्ष में खड़ा है। 

    केरल में UDF की आंधी! Axis My India ने दिया सबसे बड़ा अनुमान
    Axis My India का अनुमान UDF के लिए अब तक का सबसे ज़्यादा आशावादी अनुमान है. इसके मुताबिक, UDF को 78–90 सीटें मिल सकती हैं, जो तीनों एजेंसियों में सबसे ज़्यादा ऊपरी सीमा है. LDF को सिर्फ़ 49–62 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि BJP+ 0–3 सीटों पर ही अटकी हुई है. तीनों एजेंसियां- People's Pulse, Matrize और Axis My India अब इस बात पर एकमत हैं कि केरल में अगली सरकार UDF ही बनाएगी। 

     केरल में बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल में लेफ्ट को मात देती दिख रही कांग्रेस
     पीपल्स पल्स ने TMC को दिया बहुमत, बीजेपी दूसरे पायदान पर काफी पीछे

    पीपल्स पल्स का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में TMC 177–187 सीटें जीतेगी, जो बहुमत के आंकड़े 148 से काफी ज़्यादा है. वहीं BJP 95–110 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काफी पीछे रहेगी. वामपंथी दल लगभग पूरी तरह से खत्म हो गए हैं, उन्हें 0–1 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि INC को सिर्फ़ 1-3 सीटें मिल सकती हैं. अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो 294 सीटों वाली विधानसभा में ममता बनर्जी की पार्टी को एक मज़बूत जनादेश मिलेगा। 

     LDF को लगातार दूसरी बार हार, NDA का कोई खास असर नहीं 
    People's Pulse ने एनडीए सिर्फ़ 0–3 सीटें दी हैं, जबकि Matrize ने 3–5 सीटें. इससे भी ज़्यादा अहम बात यह है कि अगर UDF जीतती है, तो LDF का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो जाएगा और पिनाराई विजयन लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. केरल में पारंपरिक रूप से इन दोनों गठबंधनों के बीच सत्ता बदलती रही है और दोनों एग्जिट पोल बताते हैं कि 2026 में भी यही सिलसिला जारी रहेगा। 

    पी-मार्क एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा की बड़ी बढ़त,
     पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 150 से 175 सीटों के बीच मिलने का अनुमान है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को 118 से 138 सीटें ही मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों से साफ है कि भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, जबकि टीएमसी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना जताई गई है।

     तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने के आसार
    एबीपी न्यूज के पोल ऑफ पोल्स एग्जिट पोल में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ डीएमके के बहुमत हासिल करने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके को 122 से 132 सीटों के बीच जीत मिल सकती है, जो बहुमत के आंकड़े (118) से काफी ऊपर है। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 10 से 18 सीटें मिल सकती है। तक सीमित रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

    पोल डायरी के अनुसार बंगाल बीजेपी को 142-171 सीटें
    पोल डायरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपना नया सर्वे जारी किया है। सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सबसे अधिक 142 से 171 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। पोल डायरी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 99 से 127 सीटों के बीच सीमित रहने का पूर्वानुमान है। वहीं कांग्रेस को महज 3 से 5 सीटें और अन्य दलों को 5 से 9 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है।

    News Desk

    Related Posts

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग का सहारा: निर्मला सीतारमण

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- इससे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता को मिलेगा बल

    June 15, 2026

    नितिन गडकरी ने दी बड़ी मंजूरी, अब गाड़ियों में 100% एथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल का रास्ता साफ

    June 15, 2026

    थोक महंगाई पर बड़ा अपडेट, मई में WPI 9.68% पर; सरकार ने लॉन्च की नई WPI सीरीज

    June 15, 2026

    डिफेंस से स्पेस तक बढ़ी साझेदारी, भारत-स्लोवाकिया वार्ता में क्या-क्या हुआ तय? जानिए बड़ी बातें

    June 15, 2026

    नंगे पैर, कमर में रस्सी और हाथ जोड़ते दिखे TMC नेता जहांगीर खान, दूसरा वीडियो वायरल

    June 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग का सहारा: निर्मला सीतारमण

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- इससे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता को मिलेगा बल

    June 15, 2026

    ईरान-US डील के 24 घंटे भी नहीं टिके? दक्षिण लेबनान पर IDF के ताबड़तोड़ हमलों से बढ़ा तनाव

    June 15, 2026

    नितिन गडकरी ने दी बड़ी मंजूरी, अब गाड़ियों में 100% एथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल का रास्ता साफ

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.