Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»18 किलो वजन कम करने का आसान तरीका: मिंडी कलिंग की फिटनेस जर्नी ने सबको चौंकाया
    लाइफ स्टाइल

    18 किलो वजन कम करने का आसान तरीका: मिंडी कलिंग की फिटनेस जर्नी ने सबको चौंकाया

    News DeskBy News DeskApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    18 किलो वजन कम करने का आसान तरीका: मिंडी कलिंग की फिटनेस जर्नी ने सबको चौंकाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हॉलीवुड एक्ट्रेस और राइटर मिंडी कलिंग अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं. 40 साल की मिंडी ने जिस तरह से करीब 18 किलो वजन कम किया है वो काफी आसान है और कोई भी उनके तरीके को फॉलो कर सकता है. अक्सर लोग सेलिब्रिटीज के वेट लॉस को किसी जादुई पिल्स या क्रैश डाइट से जोड़कर देखते हैं लेकिन मिंडी की कहानी पूरी तरह अलग है. उन्होंने बिना डाइटिंग के सिर्फ लाइफस्टाइल को बदलकर अपना वजन कम किया है. आइए जानते हैं कि आखिर वह कौन सा तरीका है जिसने मिंडी को इतना फिट बना दिया है.

    डाइट नहीं, पोर्शन कंट्रोल
    डेली मेल के मुताबित, मिंडी कलिंग ने अपनी पसंद का खाना पूरी तरह से नहीं छोड़ा. उनका कहना है कि वह आज भी वह सब खाती हैं जो उन्हें पसंद है, बस उसकी मात्रा (Portion Size) कम कर दी है. मिंडी का कहना है, 'अगर मैं खुद पर पाबंदी लगाती हूं तो वह मेरे लिए काम नहीं करता इसलिए मैं सब खाती हूं लेकिन कम खाती हूं. मैंने प्रोसेस्ड फूड और शुगर को कम कर दिया है और हाइड्रेशन पर खास ध्यान देती हूं. मैं सुबह 7 बजे से पहले ही करीब 1.5 लीटर पानी पी लेती हूं जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है.'

    हफ्ते में 32 किलोमीटर वॉक
    मिंडी का सबसे बड़ा फिटनेस मंत्र मूवमेंट है. वह जिम में घंटों पसीना बहाने के बजाय एक्टिव रहने की कोशिश करती हैं. वह हर हफ्ते करीब 32 किलोमीटर पैदल चलने या हाइकिंग करने का टारगेट रखती हैं.

    मिंडी के मुताबित,वह छोटे-छोटे समय का भी इस्तेमाल करती हैं जैसे बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद 3-4 किलोमीटर वॉक करना या फोन पर बात करते हुए टहलना. इसके अलावा वह हफ्ते में 3 दिन सुबह जल्दी उठकर जॉगिंग और योग भी करती हैं.

    क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स और रिसर्च?
    हेल्थ एक्सपर्ट्स मिंडी के इस वेट लॉस तरीके को सबसे कारगर मानते हैं. मायो क्लिनिक के एक्सपर्ट के मुताबिक, वजन घटाने के लिए क्रैश डाइट के मुकाबले धीरे-धीरे लाइफस्टाइल में बदलाव करना ज्यादा टिकाऊ होता है.

    रिसर्च बताती है कि पैदल चलना न केवल कैलोरी बर्न करता है बल्कि यह हार्ट हेल्थ और मेंटल क्लैरिटी के लिए भी बेहतरीन है.

    बोल्ट फॉर्मेसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना 30-60 मिनट की तेज वॉक कैलोरी डेफिसिट पैदा करने का सबसे सुरक्षित और साइंटिफिक तरीका है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के वजन घटाने में मदद करता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिंडी की तरह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो का मेल बॉडी कंपोजिशन को सुधारने में मदद करता है.

     

     

    News Desk

    Related Posts

    महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

    September 18, 2026

    सिक्स पैक से नहीं मिलती असली फिटनेस, विद्युत जामवाल ने बताए फिट रहने के सही मायने

    September 16, 2026

    महंगे केराटिन-प्रोटीन ट्रीटमेंट छोड़िए! अंडे से बनाएं 5 होममेड हेयर मास्क, बाल होंगे मुलायम

    September 14, 2026

    घर में उगाएं रीठे का पौधा, बालों से लेकर कपड़ों की सफाई तक आएगा काम

    September 11, 2026

    भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट: चेहरे पर लगाती हैं मलाई, जानें क्या हैं फायदे

    September 10, 2026

    घर पर बनाएं एलोवेरा हर्बल साबुन, चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार

    September 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.