Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»महाराष्ट्र में सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला, ‘पहलगाम जैसी साजिश’ का आरोप
    देश

    महाराष्ट्र में सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला, ‘पहलगाम जैसी साजिश’ का आरोप

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला, ‘पहलगाम जैसी साजिश’ का आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर क्षेत्र में कश्मीर के पहलगाम जैसी घटना सामने आई है। सोमवार तड़के एक मुस्लिम युवक ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड्स को जबरन कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और कलमा पढ़ने से इनकार करने पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में एक गार्ड लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि दूसरे ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार तड़के की है, जब नया नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक निर्माणाधीन इमारत के बाहर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपित युवक सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक उनके पास आया और बिना किसी उकसावे के उनसे मजहबी बातें करने लगा। युवक ने गार्ड् राजकुमार मिश्र पर दबाव बनाया कि वे 'कलमा' पढ़ें।

    जब सुरक्षाकर्मी ने इससे इनकार किया और उसे वहां से जाने को कहा, तो आरोपी तैश में आ गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया और राजकुमार पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से राजकुमार संभल नहीं पाए।
    मीरा-भायंदर में गार्ड को कलमा पढ़ने को मजबूर किया

    आरोपित ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। दूसरे गार्ड सुब्रतो सेन ने बीचबचाव करने की कोशिश की, तो हमलावर ने उनपर चाकू से हमला बोल दिया। सेन ने सूझबूझ दिखाते हुए वहां से भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिन्हें देखकर आरोपित मौके से फरार हो गया।

    दोनों घायल गार्डों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां राजकुमार मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और सुब्रतो सेन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही नया नगर पुलिस हरकत में आई और पीड़ित गार्ड के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर डेढ़ घंटे के अंदर ही आरोपित को खोज निकाला।

    CCTV फूटेज खंगालकर आरोपी गिरफ्तार 

    31 वर्षीय आरोपित जैब जुबेर अंसारी घटनास्थल से 200 मीटर दूर स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर किराए के घर में रह रहा था। नया नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उसे गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास और धार्मिक भावनाओं को भड़काने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने कहा हम इस मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    इस घटना के बाद मीरा-भायंदर के स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर भी नजर रख रही है ताकि कोई अफवाह न फैल सके।

    आरोपित के पीछे का नेटवर्क भी तलाशा जाएगा: फडणवीस

    मीरारोड में सिक्योरिटी गार्ड्स पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य गृहमंत्रालय के प्रभारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि फिलहाल घटना की जांच ‘लोन वुल्फ एंगल’ यानी एक व्यक्ति द्वारा ही हमला करने से की जा रही है। लेकिन भविष्य में घटना की जांच सिर्फ पकड़े गए आरोपित तक ही सीमित नहीं रहेगी। बल्कि यह भी देखा जाएगा कि उसके पीछे कोई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा है।

    फडणवीस के अनुसार आरोपित के घर से संदिग्ध सामग्री बरामत हुई है। वह लंबे समय तक अमरीका में रह चुका है। वहां पढ़ाई कर चुका है। करीब छह साल पहले वह मुंबई लौटा है। मीरा रोड के नया नगर इलाके में रहकर वह बच्चों को आनलाइन केमेस्ट्री और गणित पढ़ाया करता था। पुलिस आरोपित के पास से बरामद लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट्स की भी पड़ताल कर रही है।

     

    News Desk

    Related Posts

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग का सहारा: निर्मला सीतारमण

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- इससे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता को मिलेगा बल

    June 15, 2026

    नितिन गडकरी ने दी बड़ी मंजूरी, अब गाड़ियों में 100% एथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल का रास्ता साफ

    June 15, 2026

    थोक महंगाई पर बड़ा अपडेट, मई में WPI 9.68% पर; सरकार ने लॉन्च की नई WPI सीरीज

    June 15, 2026

    डिफेंस से स्पेस तक बढ़ी साझेदारी, भारत-स्लोवाकिया वार्ता में क्या-क्या हुआ तय? जानिए बड़ी बातें

    June 15, 2026

    नंगे पैर, कमर में रस्सी और हाथ जोड़ते दिखे TMC नेता जहांगीर खान, दूसरा वीडियो वायरल

    June 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग का सहारा: निर्मला सीतारमण

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- इससे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता को मिलेगा बल

    June 15, 2026

    ईरान-US डील के 24 घंटे भी नहीं टिके? दक्षिण लेबनान पर IDF के ताबड़तोड़ हमलों से बढ़ा तनाव

    June 15, 2026

    नितिन गडकरी ने दी बड़ी मंजूरी, अब गाड़ियों में 100% एथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल का रास्ता साफ

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.