Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»लाइफ स्टाइल»घर पर बनाएं कोरियन स्टाइल राइस जेल, पाएं नेचुरल ग्लो
    लाइफ स्टाइल

    घर पर बनाएं कोरियन स्टाइल राइस जेल, पाएं नेचुरल ग्लो

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर पर बनाएं कोरियन स्टाइल राइस जेल, पाएं नेचुरल ग्लो
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गर्मी बढ़ रही है और इसका सीधा असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है. एक समय के बाद अपनी स्किन का खास ध्यान रखना होता है,  वरना कम उम्र में ही स्किन लटक जाती है और चेहरे पर झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाती है.

    अगर स्किन का खोया हुआ निखार  वापस पाना चाहते हैं तो यह कोरियन स्किन सीक्रेट आपके काम आ सकता है. कोरियन लोगों की स्किन हर कोई चाहता है और वो लोग भी स्किन के लिए सबसे ज्यादा चावल का ही इस्तेमाल करते हैं.

    अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो घर पर बना राइस जेल एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को नमी देते हैं, दाग-धब्बों को हल्का करते हैं और स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं. आइए  इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका जानते हैं.

     

    इंग्रेडिएंट्स
        ½ कप कच्चा सफेद चावल  
        1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
        2 बड़े चम्मच ग्रीन टी (ठंडी)
        1 छोटा चम्मच कच्चा शहद
        1 विटामिन E कैप्सूल का तेल
        ½ छोटा चम्मच ग्लिसरीन
        1 बड़ा चम्मच फर्मेंटेड राइस वॉटर
        1 बड़ा चम्मच खीरे का रस

    घर पर राइस जेल बनाने का तरीका
        सबसे पहले चावल को दो बार धो लें. फिर दो कप पानी में 15 मिनट तक उबालें, जब तक पानी का कलर दूधिया न हो जाए.
        उसके बाद इसे गैस से उतार लें और ठंडा करने के लिए छोड़ दीजिए, ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें.
        मिक्सर में पीसने के बाद पेस्ट को आप मलमल के कपड़े या छलनी से छान लें. फिर मिक्सर को करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए.
        जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए तब इसमें एलोवेरा जेल, ग्रीन टी, शहद, विटामिन E तेल, ग्लिसरीन, राइस वॉटर और खीरे का रस मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें.
        राइस जेल बनकर तैयार हो जाएगा, तो आप उसे साफ कांच के जार में भरें और ऊपर से एयरटाइट बंद कर दें.
        आप चाहें तो इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं और यह एक हफ्ते तक आसानी से चल जाएगा.
         

    रोजाना राइस जेल का कैसे करें इस्तेमाल
        राइस जेल को अपने चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आप अपने फेस को अच्छी तरह से पानी से धो लें. उसके बाद ही राइस जेल को अपने फेस पर अप्लाई करें.
        राइस जेल को आप अपने हल्के हाथों से थपथपाकर लगाएं, ताकि वो स्किन में अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए. उसके कुछ समय बाद आप सनस्क्रीन या नाइट क्रीम लगा सकते हैं.
        रात को सोने से ठीक पहले इस जेल को लगाना ज्यादा सही होता है, क्योंकि पूरी रात यह स्किन में गहराई से काम करता है.
        वैसे तो आप इसे रोज रात को इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा ड्राई स्किन वाले इसको दो बार लगा सकते हैं.

     

    News Desk

    Related Posts

    महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

    September 18, 2026

    सिक्स पैक से नहीं मिलती असली फिटनेस, विद्युत जामवाल ने बताए फिट रहने के सही मायने

    September 16, 2026

    महंगे केराटिन-प्रोटीन ट्रीटमेंट छोड़िए! अंडे से बनाएं 5 होममेड हेयर मास्क, बाल होंगे मुलायम

    September 14, 2026

    घर में उगाएं रीठे का पौधा, बालों से लेकर कपड़ों की सफाई तक आएगा काम

    September 11, 2026

    भाग्यश्री का ब्यूटी सीक्रेट: चेहरे पर लगाती हैं मलाई, जानें क्या हैं फायदे

    September 10, 2026

    घर पर बनाएं एलोवेरा हर्बल साबुन, चेहरे को मिलेगा नेचुरल निखार

    September 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.