Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»संजू की शानदार शतक और अकील का ‘चौका’, CSK की सबसे बड़ी जीत
    खेल

    संजू की शानदार शतक और अकील का ‘चौका’, CSK की सबसे बड़ी जीत

    News DeskBy News DeskApril 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संजू की शानदार शतक और अकील का ‘चौका’, CSK की सबसे बड़ी जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 103 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. घरेलू मैदान पर खेल रही मुंबई की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई और मैच के किसी भी मोड़ पर वापसी नहीं कर सकी। 

    इस जीत की नींव चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने रखी, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचाया. उनकी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई की ओर मोड़ दिया। 

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले में ही दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए और टीम 6 ओवर में 29 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की और एक छोटी साझेदारी भी की. हालांकि, जैसे ही यह साझेदारी टूटी, मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। 

    नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम लड़खड़ा गई. आखिरकार मुंबई इंडियंस की पूरी पारी बुरी तरह ढह गई और टीम को 103 रन से करारी हार झेलनी पड़ी. गेंदबाजी में चेन्नई के लिए अकील हुसैन सबसे बड़े हीरो साबित हुए, जिन्होंने चार विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी. वहीं नूर अहमद ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट झटके और विपक्षी टीम को दबाव में बनाए रखा. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने न सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली। 

    IPL में CSK की सबसे बड़ी जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)
    103 vs MI, वानखेड़े, 2026*
    97 vs KXIP, चेन्नई, 2015
    93 vs DD, अबू धाबी, 2014
    92 vs RCB, ग्वालियर, 2009
    91 vs DC, डीवाई पाटिल, 2022

    IPL में MI की सबसे बड़ी हार का अंतर (रनों के हिसाब से)
    103 vs CSK, वानखेड़े, 2026*
    87 vs RR, जयपुर, 2013
    85 vs विजाग, 2016
    76 vs KXIP, मोहाली, 2011
    66 vs KXIP, मोहाली, 2008

        – यह MI की वानखेड़े में रनों के हिसाब से भी सबसे बड़ी हार है, इससे पहले 2015 में RCB के खिलाफ 39 रनों से हार मिली थी. 

        – 104 ऑल-आउट IPL में CSK के खिलाफ MI का सबसे कम टोटल, 2021 में दुबई में 136/8 से बेहतर. 

        – CSK ने 2023 से IPL में MI के खिलाफ पिछले छह मुकाबलों में से पांच जीते हैं. 

    IPL में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
    19 – CSK (40 मैच)*
    18 – PBKS (35 मैच)
    17 – DC (38 मैच)
    16 – RCB (35 मैच)
    15 – RR (31 मैच)

    मुंबई की पारी की हाइलाइट्स 
    रनचेज में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही, उसके 3 व‍िकेट महज 11 रन पर ही ग‍िर गए.  इसके बाद सूर्यकुमार यादव और त‍िलक वर्मा ने संभलकर खेलना शुरू किया. लेकिन त‍िलक वर्मा (37) 84 के स्कोर पर आउट हुए, जो मुंबई की टीम का चौथा व‍िकेट रहा. इसके बाद हार्द‍िक पंड्या और शेरफेन रदरफोर्ड बैक टू बैक नूर अहमद की गेंद पर आउट हो गए; जिससे मुंबई का स्कोर 85/6 हो गया.  इसके बाद अकील ने एक तरफ से डटे अकील हुसैन को भी 36 के स्कोर पर आउट कर चौथा व‍िकेट लिया. सूर्या के आउट होते ही मुंबई का स्कोर  87/7 हो गया. इसके बाद मुंबई की पूरी टीम ढह गई। 

    चेन्नई की पारी की हाइलाइट्स 
    इस मुकाबले में चेन्नई की पारी की सबसे बड़े हाइलाइट संजू सैमसन रहे, ज‍िन्होंने मैच में जमकर चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई की. उन्होंने आईपीएल कर‍ियर का पांचवां और मौजूदा आईपीएल का दूसरा शतक जड़ा. संजू का शतक पारी की आख‍िरी गेंद पर आया. संजू ने 101 रन नाबाद बनाए और महज 54 गेंदों में अपना शतक बनाया. उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शाम‍िल रहे. सैमसन अंत तक क्रीज पर टिके रहे और टीम को संभालकर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की, क्योंकि दूसरी तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। 

    मुंबई की तरफ से अश्व‍िनी कुमार एएम गजनफर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट लिया और 31 रन दिए। 

    News Desk

    Related Posts

    आखिरी गेंद तक चले हाई-वोल्टेज मुकाबले में सुपर ओवर के जरिए श्रीलंका-ए ने इंडिया-ए को मात दी

    June 15, 2026

    रोज 600 गेंदों का अभ्यास और मां का संघर्ष, वैभव सूर्यवंशी की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक

    June 15, 2026

    एशियाई खेलों से पहले पाक खिलाड़ियों को झटका: खर्च खुद उठाने का फरमान

    June 15, 2026

    इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए: 266 रनों का लक्ष्य, शेडगे और निगम की शानदार वापसी

    June 15, 2026

    ब्राजील बनाम मोरक्को महामुकाबला, वर्ल्ड कप में टॉप-10 टीमें आमने-सामने

    June 15, 2026

    जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, विश्व कप में धमाकेदार शुरुआत

    June 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न…..

    June 15, 2026

    दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का लोकार्पण….

    June 15, 2026

    कहां गायब हो गया मॉनसून? सैटेलाइट तस्वीरों में बादल नदारद, देश में 64% बारिश की कमी से बढ़ी चिंता

    June 15, 2026

    वाणिज्य उद्योग एंव श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण…..

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.