Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»चुनाव आयुक्त बनने पर भी हुआ विवाद, SC पहुंचा था मामला; अचानक इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल कौन…
    देश

    चुनाव आयुक्त बनने पर भी हुआ विवाद, SC पहुंचा था मामला; अचानक इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल कौन…

    By March 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव आयुक्त बनने पर भी हुआ विवाद, SC पहुंचा था मामला; अचानक इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल कौन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

    उन्होंने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब लोकसभा चुनाव 2024 की संभावित घोषणा कुछ ही दिनों में होने वाली है।

    कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, गोयल का इस्तीफा शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया जो आज से ही प्रभावित हो गया।

    हालांकि, गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। तत्काल यह पता नहीं चला पाया है कि गोयल ने इस्तीफा क्यों दिया। ऐसे में उनके इस्तीफे को लेकर चर्चाएं गरम हो गई हैं। 

    जानें अरुण गोयल कौन हैं?

    – अरुण गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्यभार संभाला था।

    – अरुण गोयल 1985 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। 

    – अरुण गोयल दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। वह श्रम और रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार रहे हैं। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव भी रहे।

    – साल 2022 में चुनाव आयुक्त के तौर पर नियुक्ति से पहले उन्होंने रिटायरमेंट ले ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में भी वह काम कर चुके हैं।

    – फिलहाल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं जिनका कार्यकाल फरवरी, 2025 को समाप्त होगा। इसके बाद अरुण गोयल देश के अगले चीफ इलेक्शन कमीश्नर बनने की कतार में थे। मालूम हो कि चुनाव आयुक्त या सीईसी पद पर 6 साल तक या 65 वर्ष की आयु होने तक काम किया जा सकता है।

    – इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि चुनाव आयुक्त के तौर पर अरुण गोयल की नियुक्ति को 2022 में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

    – मार्च, 2023 में इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने अहम टिप्पणी की थी। बेंच ने कहा कि न केवल अरुण गोयल को सरकार की ओर से जल्दबाजी में नियुक्त किया गया, बल्कि उनका कार्यकाल 2 साल से थोड़ा अधिक होगा।

    – सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश की सदस्यता वाली समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति करेंगे, ताकि चुनाव की शुचिता बनी रहे।

    गोयल का इस्तीफा लोकतंत्र के लिए चिंताजनक: कांग्रेस
    वहीं, कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे को भारतीय लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया है। पार्टी ने कहा कि इस घटनाक्रम के बारे में सफाई दी जानी चाहिए।

    पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सेहत के लिए यह बेहद चिंताजनक बात है कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस्तीफा दे दिया है।

    निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था कैसे काम कर रही है? इसमें बिल्कुल भी पारदर्शिता नहीं है।’ उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह निर्वाचन आयोग पर दबाव डालती है।

    Related Posts

    पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत की अहम भागीदारी

    June 29, 2026

    AMCA पर इंजन संकट! अमेरिकी कंपनी ने बढ़ाए दाम, भारत के ड्रीम फाइटर प्रोजेक्ट पर असर

    June 29, 2026

    सेशेल्स में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान: ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’

    June 29, 2026

    म्यांमार बना दुनिया का सबसे बड़ा अवैध अफीम उत्पादक, NCB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    June 29, 2026

    लोहगढ़ किले मर्डर केस: आरोपियों ने हत्या से पहले Google पर तरीका सर्च करने का खुलासा

    June 28, 2026

    तिरुपति बालाजी दर्शन: अनंत अंबानी ने मुंडन कर भगवान के चरणों में अर्पित किए बाल

    June 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक ही फ्लाइट में फडणवीस-उद्धव, शिंदे के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

    June 29, 2026

    अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर, ट्रेड डील से लेकर कच्चे तेल तक पर रहेगी नजर

    June 29, 2026

    तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया

    June 29, 2026

    पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत की अहम भागीदारी

    June 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.