Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ा हेटारकसा: जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, 63 घरों में नियमित शुद्ध पेयजल आपूर्ति….
    छत्तीसगढ़

    नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ा हेटारकसा: जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, 63 घरों में नियमित शुद्ध पेयजल आपूर्ति….

    News DeskBy News DeskApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ा हेटारकसा: जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर,  63 घरों में नियमित शुद्ध पेयजल आपूर्ति….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास की मुख्यधारा से दूर रहा कोयलीबेड़ा विकासखंड का ग्राम हेटारकसा अब तेजी से बदल रहा है। जहां पहले बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच मुश्किल थी, वहीं अब शासन की योजनाओं और सुरक्षा माहौल में सुधार के चलते गांव में विकास के नए आयाम दिखाई दे रहे हैं।

    वर्षों तक नक्सल प्रभाव और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस क्षेत्र में योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण बना रहा। पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या थी। गांव के लोग कुओं और नालों पर निर्भर थे, जिससे खासकर गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत और बढ़ जाती थी।

    अब केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन और राज्य शासन के समन्वित प्रयासों से स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ग्राम हेटारकसा के 63 घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं। दो सोलर पंप आधारित जल टंकियों के माध्यम से प्रत्येक घर में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

     नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ा हेटारकसा

    गांव के निवासी राजनाथ पोटाई बताते हैं कि पहले पानी लाने के लिए दूर-दराज तक जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगता था। अब घर पर ही पानी उपलब्ध होने से दैनिक जीवन काफी सहज हो गया है। वहीं, ग्रामीण महिला सविता बेन के अनुसार, पहले दिन का बड़ा हिस्सा पानी की व्यवस्था में ही खर्च हो जाता था, लेकिन अब नल-जल सुविधा से उन्हें राहत मिली है और वे अन्य कार्यों पर ध्यान दे पा रही हैं।

    स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का सकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। जलजनित बीमारियों में कमी आई है। साथ ही, ग्रामीण घरों के आसपास सब्जी उत्पादन भी कर रहे हैं, जिससे पोषण स्तर में सुधार के साथ अतिरिक्त आय के अवसर भी बढ़े हैं।

    नक्सल प्रभावित इस दूरस्थ क्षेत्र में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्राम हेटारकसा की यह बदली हुई तस्वीर दर्शाती है कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के समन्वित प्रयासों से सबसे कठिन क्षेत्रों में भी बदलाव संभव है।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट,छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    July 31, 2026

    महामहिम राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित, 101 मरीजों की हुई जांच

    July 30, 2026

    मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    July 30, 2026

    शिक्षा जीवन बदलने की सबसे बड़ी ताकत: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

    July 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला…

    July 30, 2026

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन, मरीजों को मिलेंगी निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं….

    July 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, जानिए पार्टी छोड़ने के पीछे क्या रही वजह

    July 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट,छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    July 31, 2026

    लवप्रीत सिंह गोल्ड से 1 किलो दूर, कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर मेडल

    July 31, 2026

    Silver Price Fall: चांदी में फिर बड़ी गिरावट, कितना और टूटेगा भाव? जानें आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.