Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»आपकी मेहनत रंग लाई, हवाई अड्डे पर देखते बोल पड़े PM मोदी; कौन हैं उनके कश्मीरी दोस्त अशरफ आजाद…
    देश

    आपकी मेहनत रंग लाई, हवाई अड्डे पर देखते बोल पड़े PM मोदी; कौन हैं उनके कश्मीरी दोस्त अशरफ आजाद…

    By March 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आपकी मेहनत रंग लाई, हवाई अड्डे पर देखते बोल पड़े PM मोदी; कौन हैं उनके कश्मीरी दोस्त अशरफ आजाद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कश्मीर दौरे पर थे।

    जब वो श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरे तो उनका स्वागत करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और उनके वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ-साथ,  राज्य के मुख्य सचिव ए डुल्लू, पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन के अलावा सेना, नागरिक प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    उन्हीं लोगों में 60 साल के एक ऐसे शख्स भी शामिल थे, जिनसे मिलकर प्रधानमंत्री न केवल खुश हुए बल्कि उनके पास रुककर उनका और उनके परिवार के लोगों का हाल-चाल भी जाना।

    जब प्रधानमंत्री दिनभर के कार्यक्रम के बाद कश्मीर से लौटने लगे तब फिर श्रीनगर हवाई अड्डे पर उन शख्स से प्रधानमंत्री की मुलाकात हुई। इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा: “आजाद साहब आप की मेहनत रंग लाई है। बहुत सारे लोग जलसे में आये थे।” अधिकारी उस शख्स को देखकर अचरज में थे कि ये कौन शख्स हैं? 

    कौन हैं अशरफ आजाद?

    सफेद दाढ़ी में काला कुर्ता और उस पर भगवा रंग की बंडी पहने 60 साल के उस शख्स के सिर पर तिरंगे वाली पगड़ी सजी थी और कंधे पर भाजपा का पट्टा था।

    अशरफ आजाद नाम के यह शख्स पीएम मोदी के पुराने मित्र हैं। आजाद बड़गाम जिले के हकरमुल्ला गांव के रहने वाले हैं। पीएम और सीएम बनने से बहुत समय पहले से ही नरेंद्र मोदी और उनके बीच दोस्ती है। मोदी उनके गांव और घर भी जा चुके हैं।

    कैसे हुई दोस्ती?
    जनवरी 1992 में गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीनगर के लालचौक पर तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के साथ नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराने पहुंचे थे।

    उन दिनों कश्मीर हिंसा और आतंकी की आग में झुलस रहा था। तभी उग्रवादी संगठनों से जुड़ा 26 वर्षीय एक युवक जिज्ञासा के साथ यह देखने के लिए लाल चौक पर आया था कि दहशतगर्दी के इस दौर में वह कौन है जो जान हथेली पर लेकर आत्मघाती मिशन पर अड़ा हुआ है। 

    वह शख्स थे मोहम्मद अशरफ हजाम उर्फ ‘आजाद’। उन्होंने तब भाजपा नेताओं से लाल चौक पर मुलाकात की थी। इसके बाद चश्मा शाही के एक गेस्टहाउस में भी भाजपा नेताओं से जाकर मुलाकात की।

    बाद में बीजेपी नेताओं (नरेंद्र मोदी) ने आजाद को दिल्ली बुलाया और अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी मुलाकात कराई। कुछ महीने बाद, जब नरेंद्र मोदी फिर श्रीनगर पहुंचे तो आजाद ने एक प्राइवेट टैक्सी लेकर और खुद चलाकर मोदी को बडगाम जिले स्थित अपने गांव लेकर गए थे।

    10 दिनों तक घूमे थे कश्मीर के गांव-गांव
    आजाद ने तब हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के गांव सोइबुघ के पास हकेरमुल्ला स्थित अपने घर पर मोदी को ठहराया था।

    तब मोदी और आजाद ने बिना किसी सुरक्षा के करीब 10 दिनों तक  कश्मीर के सभी छह जिलों के गांव-गांव का दौरा किया था।  आजाद के मुताबिक, तब मोदी बीजेपी-आरएसएस के मिशन पर थे लेकिन उन्होंने खुद को एक मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में पेश किया था। 

    कश्मीर के स्वतंत्र पत्रकार अहमद अली फैयाज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उस दौरे का जिक्र करते हुए लिखा है कि गांवों में जाकर कश्मीरी लोगों से बात करते समय मोदी तब लोगों से उनकी राजनीतिक आकांक्षाओं, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों, विकास, इतिहास आदि के बारे में अलग-अलग सवाल पूछते थे। मोदी घाटी के लोगों के  जवाब अपनी नोटबुक में लिखा करते थे।  इसके बाद आजाद भाजपा में शामिल हो गये और वह आज तक लगातार उसी पार्टी से जुड़े हुए हैं। 

    बकौल फैयाज, फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आजाद फिर से श्रीनगर हवाई अड्डे पर मिले तो दोनों दोस्तों ने अपने पुराने दिनों को याद किया।

    गुरुवार को फिर दोनों दोस्तों ने श्रीनगर हवाईअड्डे पर मुलाकात की और एक-दूसरे का हाल चाल जाना। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी ने आजाद को अपने पुराने दोस्त के रूप में पेश किया।

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.