Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»भारतीयों को बिना वीजा कनाडा भेजता था ब्रिटिश एयरवेज का कर्मचारी, कमाए 31 करोड़; अब भारत में आ छिपा…
    देश

    भारतीयों को बिना वीजा कनाडा भेजता था ब्रिटिश एयरवेज का कर्मचारी, कमाए 31 करोड़; अब भारत में आ छिपा…

    By March 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीयों को बिना वीजा कनाडा भेजता था ब्रिटिश एयरवेज का कर्मचारी, कमाए 31 करोड़; अब भारत में आ छिपा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्रिटिश एयरवेज का एक पूर्व सुपरवाइजर इन दिनों भारत में कहीं छिपा हुआ है।

    उस पर 3 मिलियन पाउंड (31 करोड़ रुपये) के इमिग्रेशन घोटाले का आरोप है। आरोपों की जांच शुरू होते ही वह ब्रिटेन से भागकर भारत में आ गया है।

    आरोपी सुपरवाइजर लंदन के हीथ्रो टर्मिनल 5 पर बीए चेक-इन सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा था। इस दौरान वह पिछले पांच साल से हैरान कर देने वाले घोटाले को अंदाम दे रहा है। 

    उस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने लंदन में भारतीयों को बिना वैध वीजा के कनाडा जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज (बीए) फ्लाइट में जाने की अनुमति दी थी।

    इसके लिए वह प्रति व्यक्ति 25,000 पाउंड (26 लाख रुपये) रिश्वत लेता था। कनाडा पहुंचने के बाद ये भारतीय तुरंत वहां रहने के लिए शरण मांगते थे। 

    आरोपी सुपरवाइजर को 6 जनवरी को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अपराध के लिए जमानत मिलने के बाद वह व्यक्ति बीए ग्राउंड सर्विसेज में काम करने वाले अपने साथी के साथ भारत भाग आया।

    बीए ने स्टाफ के दोनों सदस्यों को बर्खास्त कर दिया है। यूके पुलिस इन दोनों व्यक्तियों का पता लगाने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ काम कर रही है ताकि उन्हें ब्रिटेन प्रत्यर्पित किया जा सके।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति के पास भारत में कई घर हैं। संभवतः अपने रैकेट से कमाई गई कई मिलियन पाउंड से उसे ये घर खरीदे होंगे। 

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्र के हवाले से लिखा, “यह घोटाला भारतीयों को कनाडा जाने में मदद करने के लिए था नाकि यूके में। क्योंकि उनके पास यूके में रहने के लिए सही दस्तावेज थे।”

    ये भारतीय कनाडा में एंट्री करने के लक्ष्य के साथ विजिटर वीजा पर बीए फ्लाइट्स के जरिए ब्रिटेन (यूके) जाते थे। वहां से इस सुपरवाइजर की मदद से कनाडा चले जाते थे।

    इनके अलावा, ऐसे भारतीय भी शामिल थे जो ब्रिटेन में रह रहे थे और वहां शरण के लिए आवेदन किया था। लेकिन उन्हें चिंता थी कि उनके दावे को खारिज कर दिया जाएगा और वापस भारत भेज दिया जाएगा। 

    रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करता था कि कनाडा जाने वाले भारतीय उसकी चेक-इन डेस्क पर आएं।

    फिर वहां से उन्हें सीधे बोर्डिंग गेट भेजता था।” द सन की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई अधिकारियों ने बीए की फ्लाइट्स से आने वाले भारतीयों का एक पैटर्न देखा जो आते ही शरण मांगते थे।

    उन्होंने तुरंत लंदन में सूचित किया कि वहां से बीए की फ्लाइट्स से आने वाले भारतीय शरण मांग रहे हैं इसमें कोई घोटाला है। इसके बाद जांच शुरू हुई तो इस घोटाले का खुलासा हुआ। 

    Related Posts

    Al-Niño Effect: केरल में कमजोर पड़ा मानसून, 33% कम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

    June 28, 2026

    ‘पति पोर्न दिखाकर करता था अप्राकृतिक कृत्य’, महिला ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस में पहुंचा मामला

    June 28, 2026

    Climate Change या El Niño? भारत ने 365 में 360 दिन झेली भीषण गर्मी, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

    June 28, 2026

    ईरान सस्ते दाम पर दे रहा तेल, फिर भी भारत क्यों नहीं खरीद रहा? जानिए बड़ी वजह

    June 28, 2026

    बिना सुनवाई 1 साल तक हिरासत का प्रावधान! शुभेंदु सरकार के प्रस्तावित कानून पर छिड़ा सियासी घमासान

    June 27, 2026

    पेपर लीक के आरोपों के बाद महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, परीक्षा से पहले सवाल हुए वायरल

    June 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शराब ही नहीं, ये 4 फूड भी लिवर के लिए हैं बेहद खतरनाक! AIIMS डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी

    June 28, 2026

    Volkswagen का बड़ा फैसला: 4 प्लांट होंगे बंद, 1 लाख कर्मचारियों की छंटनी से मचा हड़कंप

    June 28, 2026

    Al-Niño Effect: केरल में कमजोर पड़ा मानसून, 33% कम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

    June 28, 2026

    ‘पति पोर्न दिखाकर करता था अप्राकृतिक कृत्य’, महिला ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस में पहुंचा मामला

    June 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.