Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल सूरजपुर में राज्य स्तरीय करियर मार्गदर्शन मेला….
    छत्तीसगढ़

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल सूरजपुर में राज्य स्तरीय करियर मार्गदर्शन मेला….

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल सूरजपुर में राज्य स्तरीय करियर मार्गदर्शन मेला….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार के विजन “सुरक्षित और सफल भविष्य” को साकार करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिले में राज्य स्तरीय करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

    31 जनवरी ,शनिवार को भटगांव ग्राउंड में ‘कपिध्वज – करियर गाइडेंस कार्यक्रम 2026’ का भव्य आयोजन होगा, जिसमें 6000 से अधिक विद्यार्थी भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के करियर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर चयन और लक्ष्य निर्धारण के लिए समय पर सही दिशा देना है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का हर छात्र सही मार्गदर्शन पाकर अपने सपनों को साकार कर सकंे।

    राष्ट्रीय स्तर के करियर गुरु से होगा संवाद:-

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद, ‘फिजिक्स गुरु’ एवं मोशन एजुकेशन (कोटा) के संस्थापक श्री नितिन विजय (एनवी सर) विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के सूत्र, करियर प्लानिंग और आत्मविश्वास निर्माण पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

    व्यापक सहभागिता, अंतिम चरण में तैयारियाँ:-

    इस राज्य स्तरीय आयोजन में सूरजपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन एवं कपिध्वज टीम द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रेरक बनाने हेतु तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन न केवल सूरजपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और प्रदेश को शैक्षणिक सशक्तिकरण की नई दिशा प्रदान करेगा।

    News Desk

    Related Posts

    ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    August 1, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन भावना को साकार कर रहा जिला प्रशासन, सुदूर वनांचल के बरलगान पारा तक बाइक से पहुंचे कलेक्टर

    August 1, 2026

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हितग्राहियों को वितरित किए डिजिटल जाति प्रमाण पत्र

    August 1, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच को मिल रही गति, राजमेरगढ़ और कबीर चबूतरा को पर्यटन, संस्कृति एवं जनजातीय विरासत के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेज हुए प्रयास

    August 1, 2026

    युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण-राज्यपाल रमेन डेका,राज्यपाल ने जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी उपाधियां

    August 1, 2026

    अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह…

    August 1, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, अफसरों के सामने सीधे रख सकेंगे शिकायत

    August 1, 2026

    कांवड़ मेले में होगी श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा, पहली बार साइबर कमांडो संभालेंगे कमान

    August 1, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रवीण और सेल्वा ने ट्रिपल जंप में भारत को दिलाए दो मेडल

    August 1, 2026

    ​’एक पेड़ मां के नाम’ केवल संदेश नहीं, देशव्यापी महाअभियान: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    August 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.