Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रही राहत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल…
    छत्तीसगढ़

    जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रही राहत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल…

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रही राहत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: जल जीवन मिशन आज गांवों के लिए बहुत बड़ी राहत बन गया है। इस योजना से अब ग्रामीण परिवारों को अपने घर में ही साफ और सुरक्षित पीने का पानी मिलने लगा है। इससे वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिली है। रोजाना शुद्ध पानी मिलने से ग्रामीणों का जीवन अब पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है।

    पहले गांवों में पानी के लिए लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ता था। खासकर महिलाओं को रोज कई किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था। इससे उनका समय, मेहनत और सेहत तीनों प्रभावित होते थे। पानी की कमी के कारण खाना बनाने, सफाई रखने और पशुओं की देखभाल जैसे कामों में भी काफी परेशानी होती थी। पानी हमारे जीवन की सबसे जरूरी जरूरत है। सुबह से लेकर रात तक हर काम में पानी चाहिए। पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसी जरूरत को समझते हुए सरकार ने “हर घर जल” के लक्ष्य के साथ जल जीवन मिशन शुरू किया, ताकि गांव-गांव तक पीने का पानी पहुंचाया जा सके।

    श्रीमती सुकली बाई की खत्म हुई पानी की परेशानी, घर में ही मिलने लगा शुद्ध पेयजल

    इसी योजना से लाभ पाने वाली कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत खाम्ही के आश्रित ग्राम रोखनी की रहने वाली श्रीमती सुकली बाई बताती हैं कि उम्र बढ़ने के कारण उनके लिए दूर से पानी लाना बहुत मुश्किल हो गया था। नहाने, खाना बनाने और मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी बड़ी समस्या थी। घर में पानी नहीं होने से रोजमर्रा के सभी काम प्रभावित होते थे। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद अब उन्हें पानी के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता। घर में ही पर्याप्त मात्रा में साफ पानी मिल रहा है, जिससे उनका जीवन अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है।

    श्रीमती सुकली बाई ने जल जीवन मिशन के माध्यम से घर तक शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आज इस योजना के जरिए जिले के लाखों घरों में नल से पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों की सेहत में सुधार हुआ है, समय की बचत हो रही है और जीवन स्तर भी बेहतर हुआ है। यह योजना गांवों के विकास की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय कदम है।

    News Desk

    Related Posts

    नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

    September 10, 2026

    पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

    September 10, 2026

    नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

    September 10, 2026

    पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

    September 10, 2026

    विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जशपुर के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 25 सितंबर तक क्विज में भाग लेकर युवा दर्ज करा सकते हैं सहभागिता….

    September 10, 2026

    विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जशपुर के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 25 सितंबर तक क्विज में भाग लेकर युवा दर्ज करा सकते हैं सहभागिता….

    September 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टॉम क्रूज का नया अवतार, ‘डिगर’ का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज

    September 10, 2026

    2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? रोहित शर्मा के जवाब ने बढ़ाई सस्पेंस

    September 10, 2026

    यामी गौतम बनीं खूबसूरत डायन, ‘नई नवेली’ का टीजर मचा रहा तहलका

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर CM धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, बोले- युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा उनका व्यक्तित्व…..

    September 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.