Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»आतंकियों का सफाया, अभिनंदन की बहादुरी; आज ही के दिन भारत ने लिया था पुलवामा का बदला…
    देश

    आतंकियों का सफाया, अभिनंदन की बहादुरी; आज ही के दिन भारत ने लिया था पुलवामा का बदला…

    By February 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आतंकियों का सफाया, अभिनंदन की बहादुरी; आज ही के दिन भारत ने लिया था पुलवामा का बदला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     आज का दिन भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास का एक बेहद खास दिन है।

    आज यानी 26 फरवरी को ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ के पूरे पांच साल हो गए हैं। बालाकोट एयरस्ट्राइक 26 फरवरी, 2019 को सुबह लगभग 3.30 बजे हुई थी।

    भारत ने पुलवामा में शहीद हुए अपने 40 वीर जवानों की शहादत का बदला लिया था। भारत-पाक युद्ध के बाद पाकिस्तान में घुसकर भारत द्वारा की गई यह पहली हवाई बमबारी थी। 

    बालाकोट एयर स्ट्राइक ने साबित कर दिया कि भारत अपने देश के प्रति किसी भी खतरे का जवाब दे सकता है।

    26 फरवरी को भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा (LoC) को पार कर पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया था। बालाकोट हवाई हमले में 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान इस्तेमाल किए गए थे।

    इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में भारतीय सुरक्षाकर्मियों पर किए गए आत्मघाती बम हमले ने पूरे देश का सीना छलनी कर दिया था।

    हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवानों की मौत हुई और पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने योजना बनाई। बालाकोट एयर स्ट्राइक मिशन का नाम ऑपरेशन बंदर रखा गया था। इस बेहद सफल मिशन की कमान भारतीय वायु सेना के सातवें और नौवें स्क्वाड्रन ने संभाली थी। यह एयर स्ट्राइक पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि थी। 

    बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमलों के जवाब में पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने 27 फरवरी को भारतीय ठिकानों पर हमला करने के लिए विमान भेजकर आक्रामक कार्रवाई की।

    पाकिस्तान ने एफ-16 लड़ाकू विमानों से जवाबी हवाई हमला किया था, लेकिन भारतीय वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को भी मार गिराया था।

    इस कारनामे को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने अंजाम दिया था। भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर ने पाकिस्तान में घुसकर अपने पुराने मिग-21 लड़ाकू विमान से उसके अत्याधुनिक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

    इस दौरान अभिनंदन का लड़ाकू विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और वो पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में पहुंच गए थे।

    पाकिस्तान ने अभिनंदन को पकड़ लिया था। हालांकि भारत के दवाब के आगे पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने अभिनंदन को 48 घंटे में छोड़ दिया और एक मार्च 2019 को विंग कमांडर अभिनंदन अटारी वाघा बॉर्डर से वतन लौट आए थे। 

    Related Posts

    भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

    June 25, 2026

    बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?

    June 25, 2026

    ईरान के राष्ट्रपति ने PM मोदी को खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया

    June 24, 2026

    8वें वेतन आयोग में हो सकता है बड़ा बदलाव, महंगाई को लेकर उठी नई मांग

    June 24, 2026

    EWS छात्रों को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सरकारी फीस की मांग खारिज की

    June 24, 2026

    सिया के बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी की थी तैयारी, महाबलेश्वर के रिजॉर्ट में बुक थे 40 कमरे

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

    June 25, 2026

    बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?

    June 25, 2026

    लोकसभा में NDA को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 5 सांसदों के समर्थन से बदलेगा सीटों का गणित

    June 25, 2026

    पूरी रात रोई, तब शुभेंदु अधिकारी ने दिया साथ’—क्या महुआ मोइत्रा छोड़ेंगी ममता का हाथ?

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.