Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान उपार्जन केंद्र तुरनार में किसानों का किया सम्मान : पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया से धान खरीदी व्यवस्था….
    छत्तीसगढ़

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान उपार्जन केंद्र तुरनार में किसानों का किया सम्मान : पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया से धान खरीदी व्यवस्था….

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान उपार्जन केंद्र तुरनार में किसानों का किया सम्मान : पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया से धान खरीदी व्यवस्था….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: वन एवं सहकारिता मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज अपने बीजापुर प्रवास के दौरान धान उपार्जन केंद्र तुरनार पहुँचकर किसानों से मुलाकात की। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से जारी है। बीजापुर जिले में भी यह प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। मंत्री श्री कश्यप ने धान बेचने आए किसानों का तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से की गई।

    सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने धान उपार्जन केंद्र तुरनार में किसानों का किया सम्मान : पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया से धान खरीदी व्यवस्था

    धान खरीदी किसानों के सम्मान का महापर्व – मंत्री श्री कश्यप

    किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन धान खरीदी को एक महापर्व के रूप में मना रहा है, जिससे किसानों में उत्साह का वातावरण बना है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य दिया जाएगा। आपके धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। पिछले वर्ष रिकॉर्ड खरीदी हुई थी और इस वर्ष उससे अधिक खरीदी का लक्ष्य है।

    सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने धान उपार्जन केंद्र तुरनार में किसानों का किया सम्मान : पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया से धान खरीदी व्यवस्था

    टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप से, माइक्रो एटीएम से नगद निकासी की व्यवस्था

    मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने किसानों को उपार्जन केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, धान राशि का त्वरित अंतरण, केंद्रों में मूलभूत सुविधाएँ, टोकन निर्गमन की आसान प्रक्रिया, ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप से किसानों द्वारा स्वयं टोकन निकालने की सुविधा, माइक्रो एटीएम के माध्यम से नगद निकासी की आदि व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी उपायों से धान खरीदी प्रक्रिया और अधिक सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनी है।

    सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने धान उपार्जन केंद्र तुरनार में किसानों का किया सम्मान : पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया से धान खरीदी व्यवस्था

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कश्यप को बीजापुर कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला खाद्य अधिकारी ने खरीदी की प्रगति और व्यवस्था का प्रस्तुतिकरण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैय्या, अनेक जनप्र्रतिनिधिगण, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, उपनिदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व श्री संदीप बलगा सहित अधिकारी, किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन*

    June 13, 2026

    धौरपुर में 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास….

    June 13, 2026

    केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    June 13, 2026

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित…..

    June 13, 2026

    धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 13, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन*

    June 13, 2026

    धौरपुर में 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास….

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.