Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»TV एंकर ने शादी से किया इनकार, लेडी मैनेजिंग डायरेक्टर ने कर लिया अपहरण…
    देश

    TV एंकर ने शादी से किया इनकार, लेडी मैनेजिंग डायरेक्टर ने कर लिया अपहरण…

    By February 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    TV एंकर ने शादी से किया इनकार, लेडी मैनेजिंग डायरेक्टर ने कर लिया अपहरण…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हैदराबाद में एक महिला व्यापारी को एक टेलीविजन एंकर का पीछा करने और उसका अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    पांच स्टार्टअप कंपनियों के एमडी भोगिरेड्डी तृषा पर टेलीविजन एंकर प्रणव सिस्तला का अपहरण करने का आरोप लगा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, महिला व्यापारी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अज्ञात व्यक्ति ने उनसे 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। एक मैरिज ब्यूरो की साइट पर उसने अपनी प्रोफाइल में एंकर प्रणव की तस्वीर का इस्तेमाल किया था।

    इसके बाद डिजिटल मार्केटिंग कंपनी चलाने वाली 31 साल की महिला और उसके पांच साथियों को तेलंगाना पुलिस ने 22 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला व्यापारी ने एंकर की गतिविधियों का पता लगाने के लिए उसकी कार पर एक एयरटैग भी लगाया था। आपको बता दें कि यह एक जीपीएस डिवाइस है, जिसके जरिए आप लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

    महिला व्यापारी दो साल पहले भारत मैट्रिमोनी वेबसाइट के जरिए चैतन्य रेड्डी नाम के एक अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आई। जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी उन्होंने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर चैट करना शुरू कर दिया।

    कुछ दिनों के बाद उस व्यक्ति ने अच्छे रिटर्न का वादा करते हुए उससे अपने बिजनेस में निवेश करने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार, महिला ने यूपीआई के माध्यम से उस व्यक्ति को 40 लाख रुपये दिए। इसके बाद वह शख्स महिला से बचने लगा।

    महिला व्यापारी को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो उस प्रोफाइल पर दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया। वह नंबर एंकर प्रणव का निकला। उन्होंने उन्हें बताया कि चैतन्य रेड्डी नाम के किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो का इस्तेमाल किया और भारत मैट्रिमोनी पर फर्जी अकाउंट बनाए।

    उन्होंने साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बाद महिला व्यापारी प्रणव पर शादी का दबाव बनाने लगी। हालांकि उसने इमकार कर दिया।

    महिला का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। महिला ने इसके बाद के लिए प्रणव का अपहरण करने की योजना बनाई। 

    उसने अपने कार्यालय में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी इस अपराध में शामिल किया और उसे 50,000 रुपये की पेशकश की।

    उसने एंकर की हरकतों पर नजर रखने के लिए उसकी कार पर एक Apple AirTag लगाया। 11 फरवरी को महिला द्वारा अपहरण कर लिया।

    इसके बाद उसे अपने ऑफिस लेकर गई। वहां एंकर के साथ मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार, प्रणव ने महिला से वादा किया कि वह उसकी कॉल का जवाब देगा और वहां से भागने में सफल रहा।

    Related Posts

    नियुक्ति घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, TMC विधायक मदन मित्रा की पत्नी और बेटों को समन; ₹250 करोड़ की अनियमितताओं की जांच

    July 15, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुरी में एक रात का होटल किराया ₹50,000 के पार

    July 15, 2026

    यूक्रेन युद्ध पर बड़ा दावा, ‘PM मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका’

    July 15, 2026

    India-UK FTA आज से लागू, 99% सामानों पर जीरो टैरिफ समेत मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

    July 15, 2026

    E20 नहीं चाहिए? ज्यादा कीमत देकर खरीद सकेंगे 100% पेट्रोल, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

    July 15, 2026

    थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, पूछा- क्या अंग्रेज़ी अब हमारी अपनी भाषा बन चुकी है?

    July 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेन डेका….

    July 15, 2026

    Uttarakhand News- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का बड़ा निर्देश: पौड़ी को नियमित हवाई सेवा से जोड़ें, पराग फार्म में बने एविएशन एकेडमी….

    July 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.