Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका, पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी TMC…
    देश

    कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका, पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी TMC…

    By February 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका, पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी TMC…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आगामी लोकसभा चुनाव से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने फिर से दोहराया है कि ममता बनर्जी की पार्टी राज्य की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

    गौरतलब है कि बीते 24 घंटे के दौरान सूत्रों से यह जानकारी सामने आई थी कि ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच में सीट बंटवारे को लेकर फिर से बातचीत का दौर शुरू हुआ है, जिससे कांग्रेस के लिए राहत माना जा रहा था।

    इसी दौरान, यह भी सामने आया कि ममता बनर्जी कांग्रेस को पांच सीटें दे सकती हैं। हालांकि, फिर यह भी दावा किया गया कि सिर्फ दो सीटें ही कांग्रेस को दिए जाने की बातें चल रही हैं। इन सबके बीच शुक्रवार रात फिर से कांग्रेस को झटका लगा है।

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि कुछ हफ्ते पहले टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि टीएमसी राज्य की सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

    इसके अलावा, असम और मेघालय की तुरा सीट पर भी उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इस स्थिति में अब भी कोई बदलाव नहीं आया है।”

    टीएमसी सांसद के इस बयान से साफ है कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव नहीं लड़ेगी और राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने की तैयारी कर रही है।

    पिछले एक-दो दिनों में विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए कई तरह की सकारात्मक खबरें सामने आ रही थीं। पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का यूपी में अलायंस फाइनल हुआ तो दिल्ली, हरियाणा, गुजरात आदि के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच भी गठबंधन लगभग तय हो गया।

    ‘आप’ और कांग्रेस के बीच अगले 24 घंटे में गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। उधर, महाराष्ट्र में भी महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का बंटवारा लगभग-लगभग तय हो गया है। ऐसे में भले ही कई दलों से गठबंधन फाइनल हो गया है, लेकिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी का मैदान में अकेले उतरने से कांग्रेस को झटका लग सकता है।

    पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सामना बीजेपी से है। पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जहां 22 सीटें मिली थीं तो बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    हालांकि, वोट फीसदी में भी कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं था। टीएमसी को 42 फीसदी और बीजेपी को 40 फीसदी वोट मिले थे। उधर, कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव में महज दो सीटें ही जीत सकी थी।

    इसके अलावा, लेफ्ट का खाता भी नहीं खुला था। लोकसभा चुनाव की घोषणा अगले महीने की जा सकती है।

    इस समय चुनाव आयोग के अधिकारी विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और आम चुनाव से संबंधित जानकारियों और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि मार्च महीने में चुनाव आयोग आम चुनाव के बारे में ऐलान कर सकता है।

    Related Posts

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच बड़ा समझौता, ₹1.72 लाख करोड़ निवेश से UPI तक; 10 पॉइंट में जानें अहम बातें

    July 12, 2026

    18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटा हवाओं की चेतावनी

    July 12, 2026

    डीजल की जगह ₹20 प्रति लीटर वाला नया ईंधन? नितिन गडकरी ने बस-ट्रक के लिए बताया बड़ा प्लान

    July 11, 2026

    नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF, EPFO ने किया बड़ा ऐलान

    July 11, 2026

    IRCTC की नई वेबसाइट जल्द होगी लॉन्च, टिकट बुकिंग में होंगे 4 बड़े बदलाव

    July 11, 2026

    होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी! मोदी सरकार की नई स्कीम से EMI होगी कम, जानें किसे मिलेगा लाभ

    July 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेतन्याहू के बेटे ने बदला नाम, इजरायल में नई राजनीतिक बहस तेज हुई

    July 12, 2026

    तमिलनाडु में ऑपरेशन L तेज, AIADMK के 10 विधायक जल्द TVK में शामिल होंगे।

    July 12, 2026

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, ट्रंप की 1000 मिसाइलों वाली धमकी से मचा हड़कंप

    July 12, 2026

    अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी रोमांचक भिड़ंत।

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.