Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»20 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सूरजपुर प्रवास, तैयारियां तेज…
    छत्तीसगढ़

    20 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सूरजपुर प्रवास, तैयारियां तेज…

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    20 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सूरजपुर प्रवास, तैयारियां तेज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सूरजपुर: इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया है। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर आगामी 6 फरवरी 2026 तक पूरे 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास और जनभागीदारी के साथ मनाया जायेगा।

    इसी बीच 20 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस तिथि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में तिलसिवां रोड स्थित अटल कुंज के समीप मैदान में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव को लेकर कार्यक्रम प्रस्तावित है।

    आगामी कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम की रूप रेखा अंतर्गत स्टॉल निरीक्षण, विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास, शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरण इत्यादि कार्यक्रम सम्मिलित है।

    कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जायजा लिया जा रहा है, ताकि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

    इसके साथ ही कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार मेला, कृषि मेला एवं लोन मेला का आयोजन भी किया जायेगा। इन मेलों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा। इसी दिवस पर नया बस स्टैण्ड पर स्थित 25 लाख की लागत से बने अटल परिसर का लोकार्पण प्रस्तावित है।

    News Desk

    Related Posts

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….

    August 4, 2026

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….

    August 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की…..

    August 4, 2026

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अपील…..

    August 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया फेल हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें? गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

    August 4, 2026

    LPG Rule: 16 अगस्त से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना गैस सिलेंडर मिलने में हो सकती है परेशानी

    August 4, 2026

    34 की उम्र में UFC फाइटर Allan Nascimento का निधन, नींद में आया हार्ट अटैक; 2021 में किया था डेब्यू

    August 4, 2026

    पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….

    August 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.