Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पूर्व सहायक आयुक्त और इंजीनियर समेत 8 पर FIR दर्ज, ठेकेदार भी शामिल
    छत्तीसगढ़

    पूर्व सहायक आयुक्त और इंजीनियर समेत 8 पर FIR दर्ज, ठेकेदार भी शामिल

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्व सहायक आयुक्त और इंजीनियर समेत 8 पर FIR दर्ज, ठेकेदार भी शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा
    छत्तीसगढ़ में हुए खनिज न्यास मद (डीएमएफ) घोटाले में पूर्व सहायक आयुक्त माया वारियर और तत्कालीन सहायक अभियंता, उप अभियंता, डाटा आपरेटर सहित चार ठेकेदारों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। कांग्रेस शासन के दौरान हुए करीब 400 करोड़ रुपये के डीएमएफ घोटाले में माया वारियर जेल में बंद हैं।

    बता दें कि कोरबा जिले के जर्जर सरकारी छात्रावास व आश्रमों की मरम्मत के लिए वर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार से राशि स्वीकृत की गई थी। इस दौरान यहां कलेक्टर रानू साहू पदस्थ रहीं। अपने पदस्थापना के साथ ही उन्हाेंने अपने नजदीकी अधिकारी माया वारियर को आदिवासी विकास विभाग कोरबा के सहायक आयुक्त के रूप में पदस्थापना कराई। इसके बाद डीएमएफ में आर्थिक अनियमितता का दौर शुरू हुआ।
     
    रानू के इशारे पर माया कार्य आवंटित करती थीं। आदिवासी क्षेत्र में संचालित छात्रावासों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्र से राशि मिलने के बावजूद दोनों अधिकारियों ने मिलीभगत कर उसी काम के लिए डीएमएफ से भी कार्य स्वीकृत कर दिया। इस काम के लिए 80 लाख रुपये की कार्य योजना बनाई गई थी।

    सांई ट्रेडर्स, पालीवाल बुक डिपो, आइटीआइ रामपुर, श्री सांई कृपा बिल्डर्स छुरी, एसएसए कंट्रक्शन चैतमा, बालाजी इंफ्रास्ट्रक्चर कटघोरा को काम आवंटित किया गया था। चार कार्य तो शुरू ही नहीं कि गए और राशि का भुगतान कर दी गई। शेष जो कार्य किए गए वे गुणवत्ताहीन थे, इसके बाद भी कमीशन लेकर अधिकारियों ने बिना भौतिक सत्यापन के राशि प्रदान कर दी।

    इस मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर कराए जाने पर स्पष्ट हुआ है कि करीब 80 लाख के कार्य तो हुए ही नहीं। अनुबंध राशि के अनुसार एक माह के अंदर काम पूर्ण करने के लिए कहा गया था, पर पूरा नहीं किया गया।कलेक्टर के निर्देश पर इस मामले से जुड़े सभी दोषियों के खिलाफ सिविल लाइन रामपुर में आर्थिक अनियमितता व सरकारी दस्तावेज गायब किए जाने का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

    इनकी रही संलिप्तता
    पुलिस को प्रशासनिक स्तर पर जो जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है उसमें वर्तमान सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर ने कहा है कि आर्थिक अनियमितता में पूर्व सहायक आयुक्त माया वारियर, पूर्व सहायक अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, पूर्व उप अभियंता लोक निर्माण विभाग राकेश वर्मा व डाटा एंट्री आपरेटर कुश कुमार देवांगन ने मिलकर यह गड़बड़ी की है। साथ ही बताया गया है कि चार ठेका कंपनियों ने भी इनका साथ दिया और काम किए बिना भुगतान प्राप्त कर राशि का बंदरबाट किए।

    पहले से बंद है जेल में, बढ़ी परेशानी
    डीएमएफ और कोयला परिवहन घोटाले में फंसी रानू साहू की गिरफ्तारी जुलाई 2023 में हुई। 31 मई 2025 में उसकी जमानत हुई। माया वारियर को ईडी ने 16 अक्टूबर 2024 में गिरफ्तार किया और अभी भी वह जेल में है। एक और मामला दर्ज होने की वजह से माया की परेशानी बढ़ गई है।

    News Desk

    Related Posts

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

    August 16, 2026

    Uttarakhand News:शेर नाला पर 120 मीटर पुल का लोकार्पण, CM धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं; मानसून में आवागमन होगा आसान….

    August 16, 2026

    Uttarakhand News:शेर नाला पर 120 मीटर पुल का लोकार्पण, CM धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं; मानसून में आवागमन होगा आसान….

    August 16, 2026

    Uttarakhand News- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत….

    August 16, 2026

    Uttarakhand News- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत….

    August 16, 2026

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    17 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 किमी/घंटे तक चलेंगी हवाएं

    August 17, 2026

    भारत को जल्द मिल सकती हैं छह नई पनडुब्बियां, 70 हजार करोड़ की डील पर कैबिनेट मंजूरी का इंतजार

    August 17, 2026

    वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल; कमलेश राय हिरासत में

    August 17, 2026

    8वें वेतन आयोग में ₹18,000 की बेसिक सैलरी ₹69,000 तक पहुंच सकती है? जानें पूरा गणित

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.