Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»एक सेल्फी की वजह से फिर जल उठा मणिपुर, सुरक्षाबलों से भिड़े उपद्रवी; दो की मौत…
    देश

    एक सेल्फी की वजह से फिर जल उठा मणिपुर, सुरक्षाबलों से भिड़े उपद्रवी; दो की मौत…

    By February 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एक सेल्फी की वजह से फिर जल उठा मणिपुर, सुरक्षाबलों से भिड़े उपद्रवी; दो की मौत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। सुरक्षाबलों के साथ झड़प में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा घायल हो गए।

    चिराचांदपुर जिले में उपद्रवियों ने एसपी ऑफिस पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक लगभग 400 प्रदर्शनकारियों ने एसपी कार्यालय को घेर लिया था।

    वे सभी एक हेड कॉन्स्टेबल सियामलालपॉल की बहाली की मांग कर रहे थे। बता दें कि यह पूरा मामला एक सेल्फी से जुड़ा हुआ था। 

    एक सेल्फी की वजह से खड़ा हुआ विवाद
    यह पूरा मामला एक सेल्फी से जुड़ा हुआ है। 14 फरवरी को हेड कॉन्स्टेबल का एक सेल्फी वीडियो सामने आया था जिसमें वह हथियारबंद लोगों के साथ दिखाई दे रहा था। ये कुकी उग्रवादी थे।

    इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए हेडकॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया। इसके बाद 15 फरवरी को देर रात करीब 400 की भीड़ ने एसपी कार्यालय को घेर लिया। उपद्रवियों ने कार्यालय पर पथराव किया औऱ आगजनी भी की। 

    प्रदर्शनकारियों के नियंत्रित करने के लिए रैपिट ऐक्शन फोर्स ने आंसू गैस के गोल दागे। गोली भी चली। इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

    बताया गया कि दोनें ही मृतक एसपी ऑफिस पर हमले में शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने एसपी कार्यालय के सामने कई वाहनों को आग लगा दी।

    बता दें कि हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित करते हुए पुलिस ने कहा था, अनुशासित पुलिस बल का सदस्य होने के नाते हेड कॉन्स्टेबल पर गंभीर कदाचार के आरोप हैं। पुलिस सियामलालपॉल के खिलाफ विभागीय जांच का विचार कर रही है। 

    बता दें कि मणिपुर मे कई जगह उपद्रवियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। कुकियों का आरोप है कि पुलिस उनके गांव पर हमला करती है।

    वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। कुकियों के सिविल सोसाइटी ग्रुप ट्राइबल लीडर्स फोरम ने भी कहा है कि इस घटना के लिए पुलिस जिम्मेदार है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियो चल रहे हैं जिसमें पुलिस को ग्राम रक्षकों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

    Related Posts

    भारत में ऐसे तैयार होंगे बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, सामान्य लोको पायलट से कितनी अलग होगी सैलरी? जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    भारत को मिलेगा वीटो पावर? रूस-चीन के बाद UN चीफ ने भी किया बड़ा ऐलान

    September 15, 2026

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा गेमचेंजर कदम, गैस से 80% बढ़ा बिजली उत्पादन

    September 15, 2026

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल

    September 14, 2026

    दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.