Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»सरमा और सिंधिया का जलवा, अमरिंदर सीन से बाहर; कांग्रेस से आने वाले नेताओं का भाजपा में क्या है हाल…
    देश

    सरमा और सिंधिया का जलवा, अमरिंदर सीन से बाहर; कांग्रेस से आने वाले नेताओं का भाजपा में क्या है हाल…

    By February 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरमा और सिंधिया का जलवा, अमरिंदर सीन से बाहर; कांग्रेस से आने वाले नेताओं का भाजपा में क्या है हाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल कांग्रेस के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में अशोक चव्हाण भी शामिल हो गए हैं।

    लिस्ट में शामिल नेताओं पर नजर डालें तो उन्हें अपनी विचारधारा बदलने का लाभ नहीं मिला है।

    आपको बता दें कि बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों में अमरिंदर सिंह, दिगंबर कामत, एसएम कृष्णा, विजय बहुगुणा, एन किरण रेड्डी, एनडी तिवारी, जगदंबिका पाल और पेमा खांडू जैसे नेता शामिल हैं।

    पेमा खांडू के आने से अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को फायदा मिला है। भगवा पार्टी को इस राज्य में बहुमत हासिल हुआ और खांडू लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

    एनडी तिवारी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने बेटे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा का दामन थामा था। इसके तुरंत बाद उनकी मृत्यु हो गई। कर्नाटक की राजनीति की जटिलताओं और ढलते उम्र की वजह से एसएम कृष्णा भी सियासी तौर पर निष्क्रिय हो गए। 

    कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी अब कम सक्रिय दिखते हैं। ऐसा माना जाता है कि वह अपनी राजनीतिक विरासत अपनी बेटी को सौंपना चाहते हैं।

    इसलिए उन्होंने अपनी विचारधारा बदली। विजय बहुगुणा इस मामले में भाग्यशाली साबित हुए हैं। भाजपा उत्तराखंड में जब सत्ता में लौटी तो उनके बेटे को धामी कैबिनेट में जगह भी मिली। 

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह और त्रिपुर के सीएम माणिक साहा की अलग कहानी है। कहा जाता है कि कांग्रेस ने सरमा को सीएम बनाने के वादा किया था।

    हालांकि, जब मौका आया तो अपने वादे से पलट गई। कांग्रेस ने तरुण गोगोई को सीएम पद पर जारी रखा। इसके बाद सरमा ने बगावत कर दी और असम में बीजेपी के लिए सत्ता का दरवाजा खोल दिया। बीजेपी ने सर्बानंद सोनोवाल के बाद हिमंत सरमा को असम की कमान सौंप दी। आज के समय में वह बीजेपी के फायरब्रांड नेता बन चुके हैं। 

    बीरेन सिंह ने भी कांग्रेस से किनारा कर लिया और प्रदेश में बीजेपी के विस्तार में मदद की। 2017 में मणिपुर में भगवा पार्टी को बहुमत मिला। उन्हें सीएम बनाया गया।

    मणिपुर में जब हिंसा भड़की तो सीएम को हटाने की मांग हुई, लेकिन बीजेपी ने बिरेन सिंह पर भरोसा कायम रखा। माणिक साहा को सीएम बनने के लिए इंतजार करना पड़ा। त्रिपुरा में लंबे समय तक लेफ्ट की सरकार थी। बीजेपी जब सत्ता में आई तो बिप्लब कुमार देब को सीएम बनाया गया। बाद में माणिक साहा सीएम बने।

    पूर्व मुख्यमंत्रियों के अलावा कांग्रेस और दूसरे दलों के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए। इनमें राहुल गांधी के पूर्व सहयोगी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने में कामयाब रहे सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाया गया। वहीं, जतिन प्रसाद यूपी की सरकार में मंत्री हैं। आरपीएन को हाल ही में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है।

    ऐसे में कहा जा सकता है कि बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओं की लंबी सूची में से हिमंत सरमा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। सिंधिया ने 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कई समर्थकों टिकट दिलाने में भी सफलता हासिल की।

    इसके अलावा, हिमंत सरमा भाजपा के फायरब्रांड प्रचारक के साथ-साथ दक्षिण के साथ-साथ पूर्वोत्तेर के राज्यों में भगवा पार्टी के लिए संकटमोचक साबित हो रहे हैं।

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.