Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»रायपुर : फातिमा बेगम को टपकती छत से मिली मुक्ति…
    देश

    रायपुर : फातिमा बेगम को टपकती छत से मिली मुक्ति…

    By February 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : फातिमा बेगम को टपकती छत से मिली मुक्ति…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पक्का मकान का सपना हुआ पूरा

    राशन और पेंशन भी मिलता है समय पर

    श्रीमती फातिमा बेगम को मिला खुद का अपना संुदर आशियाना। खुद के सपने पूरे होते हैं तो मन को एक सुकुन मिलता है।

    आज बेटे बहु और भरे पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान में अच्छे से रहते हैं।

    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम रामगढ़ की 62 वर्षीय वृद्धा फातिमा बेगम को छत्तीसगढ़ शासन ने पक्का मकान बनाकर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके मकान में शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध करा दी है।

    समाज कल्याण विभाग से हर माह 350 रूपए का पेंशन मिलता है। साथ ही उचित मूल्य दुकान के माध्यम से चावल भी समय पर मिल जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रशासन ने मुझे मकान, पेंशन, राशन की सारी सुविधा उपलब्ध करा दी है। उन्हें जीविका उपार्जन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है।

    श्रीमती फातिमा बेगम ने बताया कि पहले मैं और मेरे पति जीवनभर मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। बेटा बहू भी मजदूरी करते है। बड़ी मुश्किल से मिट्टी के कच्चे मकान में रहते थे। पक्के मकान का सपना देखना छोड़ दिये थे। हमने कभी सोंचा भी नहीे था कि हमारा खुद का पक्का मकान बनेगा।

    आकाश में बादल छाते ही धड़कने तेज होने लगती थी। कच्चे मकान में जगह-जगह पानी टपकता था और पूरा फर्श गिला हो जाता था। कई बार तो सोने के लिए जगह ही नहीं बचती थी। पक्का मकान मिलने से छत से पानी टपकने की समस्या से निजात मिल गयी है।

    उन्होंने कहा कि बहुत-बहुत भला हो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जिन्होंने हमें पक्का मकान बनाकर दिया। अब अपने पक्के मकान में परिवार के सभी सदस्य चैन की नींद सोते हैं। उ

    न्होंने कहा कि अब मेहनत का काम नहीं करती है। चुड़ियां बेचकर भी अच्छी आमदनी हो जाती है।

    Related Posts

    नियुक्ति घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, TMC विधायक मदन मित्रा की पत्नी और बेटों को समन; ₹250 करोड़ की अनियमितताओं की जांच

    July 15, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुरी में एक रात का होटल किराया ₹50,000 के पार

    July 15, 2026

    यूक्रेन युद्ध पर बड़ा दावा, ‘PM मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका’

    July 15, 2026

    India-UK FTA आज से लागू, 99% सामानों पर जीरो टैरिफ समेत मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे

    July 15, 2026

    E20 नहीं चाहिए? ज्यादा कीमत देकर खरीद सकेंगे 100% पेट्रोल, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

    July 15, 2026

    थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, पूछा- क्या अंग्रेज़ी अब हमारी अपनी भाषा बन चुकी है?

    July 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेन डेका….

    July 15, 2026

    Uttarakhand News- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का बड़ा निर्देश: पौड़ी को नियमित हवाई सेवा से जोड़ें, पराग फार्म में बने एविएशन एकेडमी….

    July 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.