Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»नवाज से आगे निकले शहबाज शरीफ, सेना संग मिलकर छोटे भाई ने कर दिया खेल? बनने जा रहे दोबारा पाक PM…
    विदेश

    नवाज से आगे निकले शहबाज शरीफ, सेना संग मिलकर छोटे भाई ने कर दिया खेल? बनने जा रहे दोबारा पाक PM…

    By February 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नवाज से आगे निकले शहबाज शरीफ, सेना संग मिलकर छोटे भाई ने कर दिया खेल? बनने जा रहे दोबारा पाक PM…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं।

    उनकी पार्टी ने अन्य दलों के साथ चुनाव बाद गठबंधन बनाते हुए नेशनल असेंबली में बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया है। नवाज शरीफ के चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की अटकलों के बीच अचानक शहबाज फ्रंट सीट पर आ गए हैं।

    इससे पार्टी के अंदर भी खलबली मची हुई है। हालांकि, नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इससे इनकार किया है।

    सूत्रों के मुताबिक, शक्तिशाली सेना के समर्थन से प्रधानमंत्री का प्रतिष्ठित पद हासिल करने की दौड़ में शहबाज शरीफ अपने 74 वर्षीय भाई नवाज शरीफ से आगे निकल गए हैं।

    इससे अब माना जा रहा है कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ का सियासी करियर आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है।

    पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, प्रशासन और सरकार से जुड़े शक्तिशाली लोग नवाज की तुलना में शहबाज के साथ काम करने में अधिक सहज हैं। उधर, मरियम ने कहा है कि नवाज शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन खंडित जनादेश के बाद वह शीर्ष पद की रेस से हट गए हैं।

    अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो तख्तापलट की आशंका वाले पाकिस्तान में अगले महीने की शुरुआत में छह-दलीय गठबंधन की सरकार बनने की संभावना है। 

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समेत तीनों दलों में से किसी को भी 8 फरवरी को हुए आम चुनावों में नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल नहीं हो सका था। इसलिए कोई भी दल अकेले सरकार बनाने में सक्षम नहीं है।

    कौन हैं शहबाज शरीफ
    72 साल के शहबाज शरीफ अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक पाकिस्तान के प्रधान मंत्री रह चुके हैं। अप्रैल 2022 में इमरान खान के सत्ता से हटने के बाद शहबाज ने एक गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में पाकिस्तान की कमान संभाली थी।

     इससे पहले, वह तीन बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 1997-1999 तक के पहले कार्यकाल के दौरान ही तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने उन्हें और उनके परिवार को सऊदी अरब निर्वासित कर दिया था।

    शहबाज़ शीफ का परिवार मूलत: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। उनके पिता मुहम्मद शरीफ़ उद्योगपति थे। वह उनके दूसरे बेटे हैं और परिवार के स्वामित्व वाले इत्तेफ़ाक ग्रुप ऑफ स्टील इंडस्ट्रीज में भी शामिल हैं।

    उन्होंने तीन शादियां की हैं। पंजाब के सीएम के रूप में शहबाज शरीफ की पहचान एक तेज तर्रार नेता और प्रशासक के रूप में रही है।

    वह लाहौर समेत अन्य शहरों में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री के रूप में वह कम ही लोकप्रिय हो सके। जब उन्होंने पाकिस्तान की कमान संभाली, तब से देश आर्थिक संकटों से ही घिरा रहा है।

    Related Posts

    320 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रहा तूफान! तीन देशों पर मंडराया खतरा, भारत के पड़ोस में अलर्ट

    August 23, 2026

    Bangladesh Hindu Family Murder: रंगपुर में एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, छत-सीढ़ियों-बेड के नीचे मिले शव

    August 23, 2026

    जापान में जोरदार भूकंप से हड़कंप! टोक्यो में अफरातफरी, 23 लोग घायल

    August 23, 2026

    US-Canada Trade War: ट्रंप के 50% टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब, PM कार्नी ने किया डॉलर-टू-डॉलर टैक्स का ऐलान

    August 23, 2026

    इमरान खान की पार्टी पर हमले का आरोप, रावलपिंडी में 6 महीने के लिए सेना तैनात

    August 23, 2026

    तिब्बत पर चीन की पकड़ और मजबूत, अहम पदों से तिब्बतियों को किया जा रहा दूर: रिपोर्ट

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत समाज से बोले शिवराज, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए करें जनजागरण

    August 23, 2026

    पुतिन के भारत दौरे में बड़े रक्षा सौदे की तैयारी, सुखोई-57 और ‘सुपर सुखोई’ पर हो सकती है डील

    August 23, 2026

    Flipkart-Amazon समेत 150 कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक विज्ञापन और गलत लेबलिंग पर नोटिस

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.