Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, कल भारत बंद का आह्वान, चंडीगढ़ में मंत्रियों संग बैठक; आंदोलन के बड़े अपडेट्स…
    देश

    शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, कल भारत बंद का आह्वान, चंडीगढ़ में मंत्रियों संग बैठक; आंदोलन के बड़े अपडेट्स…

    By February 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, कल भारत बंद का आह्वान, चंडीगढ़ में मंत्रियों संग बैठक; आंदोलन के बड़े अपडेट्स…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

    किसानों की मांगों को मानने और आंदोलन को खत्म करने के मद्देनजर सरकार और किसान नेताओं के बीच बैठक जारी है। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हिस्सा ले रहे हैं।

    कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसान संघों की विभिन्न मांगों पर जारी बातचीत में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    वहीं संयुक्त किसान मोर्चा और कई मजदूर यूनियनों ने शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान भी किया है। किसानों की MSP पर गारंटी की मांग को लेकर दबाव बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

    संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी अपील में अन्य तमाम किसान संगठनों से भी साथ आने की अपील की है।

    बेनतीजा रहीं पिछली बैठकें
    बता दें किसानों के साथ मंत्रियों की इससे पहले आठ और 12 फरवरी को हुई बातचीत बेनतीजा रही थी।

    बैठक में किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर शामिल हैं।

    इन दोनों संगठनों ने ही अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है।

    शंभू बॉर्डर पर तनाव
    पंजाब के किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च शुरू किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हरियाणा के साथ शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर रोक दिया।

    किसान नेताओं ने कहा था कि वे मंत्रियों के साथ बैठक होने तक दिल्ली की ओर बढ़ने का कोई नया प्रयास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अगला कदम केंद्र के प्रस्तावों पर आधारित होगा।

    किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के तीसरे दिन गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा सीमा के दो प्रमुख बिंदु यातायात के लिए बंद रहे, जबकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण प्राप्त सुरक्षाकर्मियों ने अपनी अचूक तैयारी सुनिश्चित करने के लिए अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की आंसू गैस गोला इकाई से 30,000 से अधिक आंसू गैस के गोले मांगे हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान राष्ट्रीय राजधानी की सीमा की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

    इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि कड़ी निगरानी, कर्मियों की भारी तैनाती और बहुस्तरीय अवरोधक लगे रहेंगे क्योंकि प्रदर्शनकारी किसान अभी भी अंबाला के पास पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू सीमा पर बैठे हैं।

    किसानों ने रोकी रेल
    ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ पंजाब में कई स्थानों पर किसानों ने रेल पटरियों को बाधित कर दिया जिसकी वजह से दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर कुछ ट्रेन का मार्ग परिवर्तन करना पड़ा है।

    किसानों ने कई टोल प्लाजा पर धरना भी दिया और अधिकारियों पर यात्रियों से टोल शुल्क न लेने के लिए दबाव डाला। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) और बीकेयू दकौंदा (धानेर) ने गुरुवार को राज्य में चार घंटे तक ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान किया।

    Related Posts

    भारत में ऐसे तैयार होंगे बुलेट ट्रेन के ड्राइवर, सामान्य लोको पायलट से कितनी अलग होगी सैलरी? जानें पूरी डिटेल

    September 15, 2026

    भारत को मिलेगा वीटो पावर? रूस-चीन के बाद UN चीफ ने भी किया बड़ा ऐलान

    September 15, 2026

    हॉर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा गेमचेंजर कदम, गैस से 80% बढ़ा बिजली उत्पादन

    September 15, 2026

    बंगाल में 5 साल बाद कब्र से निकाला गया BJP कार्यकर्ता का शव, ममता बनर्जी की जीत के बाद क्या हुआ था?

    September 14, 2026

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए कोलवाले जेल

    September 14, 2026

    दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे समेत डिनो मोरिया, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम

    September 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul Shende
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.