Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? तय हो गया नाम, गुस्से में इमरान खान…
    विदेश

    कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? तय हो गया नाम, गुस्से में इमरान खान…

    By February 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? तय हो गया नाम, गुस्से में इमरान खान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को उनकी पार्टी ने मंगलवार रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है।

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने ‘एक्स’ में कहा कि 74 वर्षीय पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई 72 वर्षीय शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए और उनकी 50 वर्षीय बेटी मरियम नवाज को पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया है।

    उन्होंने कहा,‘नवाज शरीफ ने पीएमएलएन को आगामी सरकार बनाने में समर्थन देने वाले राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ऐसे फैसलों से पाकिस्तान संकट से बाहर आ जाएगा।’

    आपको बता दें कि इससे पहले पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे। हालांकि उन्होंने खुदको इससे अलग कर लिया।

    इसके बाद शहबाज शरीफ के नाम का ऐलान किया गया। बिलावल ने कहा था कि उनकी पार्टी नई सरकार का हिस्सा बने बिना पूर्व प्रधानमंत्री नवाज का समर्थन करेगी।

    प्रमुख दल शरीफ सरकार पर सहमत
    जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को छोड़कर पाकिस्तान की प्रमुख पार्टियों ने मंगलवार को घोषणा की कि वे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश करेंगे।

    इससे राजनीतिक व्यवस्था के भविष्य के स्वरूप के बारे में अटकलें खत्म हो जाएंगी। हालांकि, शहबाज़ शरीफ संभवतः उसी तरह की सरकार का नेतृत्व करेंगे जैसा कि उन्होंने अप्रैल 2022 में इमरान खान के सत्ता से बाहर होने के बाद किया था।

    शहबाज ने पीपीपी के आसिफ अली जरदारी, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के खालिद मकबूल सिद्दीकी के साथ एक परामर्शी बैठक के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) के शुजात हुसैन के आवास पर मुलाकात की।

    आसिफ अली जरदारी होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
    एक सवाल के जवाब में बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि उनके पिता और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे क्योंकि वह देश को मौजूदा समस्याओं से बाहर निकालने में सक्षम हैं। खंडित जनादेश के कारण नए चुनावों से इनकार करते हुए उन्होंने यह भी घोषणा की कि मौजूदा चुनावों के बाद संसद का गठन किया जाएगा और हम लोगों को निराश नहीं करेंगे।

    दो धार्मिक दलों से गठबंधन करेगी पीटीआई
    जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने मंगलवार को घोषणा की कि वह केंद्र के साथ-साथ पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों में सरकार बनाने के लिए दो दक्षिणपंथी धार्मिक पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी। पीटीआई के सूचना सचिव रऊफ हसन ने कहा, पार्टी ने केंद्र और पंजाब में सरकार बनाने के लिए मजलिस वहदत-ए-मुस्लिमीन (एमडब्ल्यूएम) और खैबर-पख्तूनख्वा में जमाती-ए-इस्लामी (जेआई) में शामिल होने का फैसला किया है। दोनों पार्टियों में शामिल होने से, पीटीआई नेशनल असेंबली में 70 आरक्षित सीटों और चार प्रांतीय विधानसभाओं में 156 आरक्षित सीटों में हिस्सेदारी का दावा करने में सक्षम होगी।

    Related Posts

    BrahMos Strike के बाद जैश का नया ठिकाना! पाकिस्तान ने विदेशी मार्बल से आतंकी अड्डे का किया मेकओवर

    August 24, 2026

    US National Debt: अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज पहली बार $40 ट्रिलियन के पार, बढ़ी वित्तीय चिंता

    August 24, 2026

    320 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रहा तूफान! तीन देशों पर मंडराया खतरा, भारत के पड़ोस में अलर्ट

    August 23, 2026

    Bangladesh Hindu Family Murder: रंगपुर में एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, छत-सीढ़ियों-बेड के नीचे मिले शव

    August 23, 2026

    जापान में जोरदार भूकंप से हड़कंप! टोक्यो में अफरातफरी, 23 लोग घायल

    August 23, 2026

    US-Canada Trade War: ट्रंप के 50% टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब, PM कार्नी ने किया डॉलर-टू-डॉलर टैक्स का ऐलान

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    August 24, 2026

    Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.