Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»श्रम कल्याण मंडल बना मजदूरों का सहारा, महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी….
    छत्तीसगढ़

    श्रम कल्याण मंडल बना मजदूरों का सहारा, महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी….

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रम कल्याण मंडल बना मजदूरों का सहारा, महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अपनी स्थापना काल से ही प्रदेश भर में संचालित श्रम कल्याण केन्द्रों के माध्यम से जहां मजदूरों को मण्डल द्वारा संचालित चौदह योजनाओं का लाभ देता चला आ रहा है, वहीं सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के माध्यम से सैकड़ों मजदूर परिवार के महिलाओं को आर्थिक आजादी प्रदान कर चुका है। पिछले दिनों श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने रायपुर व राजनांदगांव जिले में कार्यरत श्रम कल्याण केन्द्रों का दौरा किया। श्रम केंद्रों की समस्याओं से अवगत हुए। जो कमी उन्हें बताए गए, उन्हें एक माह के भीतर पूरा करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया।

    श्री मिश्रा ने पिछले छः महीने में प्रशिक्षण प्राप्त बैच को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि श्रम कल्याण मण्डल कारखाना, उद्योग, फैक्ट्रियों व 10 या 10 से अधिक नियोजित होने वाले कर्मचारियों के संस्थान में कार्यरत श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा के लिए व्यापक कार्य कर रहा है। मंडल अब तक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण योजना, निःशुल्क सायकल वितरण योजना के माध्यम से तथा बीमारी, दुर्घटना व मृत्यु तक की योजना के द्वारा हजारों श्रमिकों को लाभान्वित किया जा चुका है।

    मंडल के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि मजदूर परिवारों का आर्थिक विकास हो, उन्हें सामाजिक सुरक्षा की तमाम योजनाओं का लाभ मिले, इस हेतु मंडल व उसके कर्मचारी प्रयत्नशील हैं। उन्होंने देश के आर्थिक विकास का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय देश व प्रदेश को आर्थिक मजबूती की दिशा में कारगर कार्य कर रहे हैं।

    महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए प्रशिक्षण कारगर होगा

    हम आज जहां विश्व की चौथी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन चुके हैं, वहीं विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भी बहुत जल्दी पदार्पण कर लेंगे। श्री मिश्रा कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जाएगा तो राष्ट्र के प्रत्येक किसान, मजदूर, गरीब, आम नागरिक सभी को इसका लाभ मिलने लगेगा। यह स्वर्णिम स्वप्न साकार तब होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के इस मिशन को कामयाब करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा होगा।

    श्री मिश्रा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला बहनों का आह्वान करते हुए कहा कि जो प्रशिक्षण प्राप्त हुुआ है, उसे अपने जीवन के आर्थिक विकास में लगाएं, अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए परिवार की आय बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है। वे भी कंधे से कंधा मिलाकर परिवार के साथ खड़ी हों, ताकि उनका परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध हो, जिससे देश की भी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

    श्री मिश्रा ने इस दौरान रायपुर जिले के उरला, सांकरा, सोनडोंगरी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रम कल्याण केंद्रों का निरीक्षण किया। वे राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड, टेडेसरा औद्योगिक क्षेत्र गए, जहां श्रम कल्याण केंद्रों का निरीक्षण उपरांत प्रमाणपत्रों का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ मण्डल के कर्मचारी विवेक दुबे, दुष्यंत साहू, गोपाल साहू, नरेंद्र सिन्हा उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…

    August 5, 2026

    CG कैबिनेट ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    August 5, 2026

    देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 5, 2026

    रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात,मंत्री यादव ने कहा समाज के लिए गर्व की बात…

    August 5, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति…

    August 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित,चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि…

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल,प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम…

    August 5, 2026

    TATA Trusts का बड़ा ऐलान! 50 अस्पताल और वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाएगा, नोएल टाटा ने पेश किया रोडमैप

    August 5, 2026

    DPL 2026 में हिम्मत सिंह का अनोखा रन आउट, वीडियो हुआ वायरल

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.