Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता….
    छत्तीसगढ़

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता….

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, परिवार के नन्हे बच्चे से कटवाया फीता….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी रायगढ़ प्रवास के दौरान लैलूंगा के कुर्रा गांव में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने सुकनी बिरहोर के पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया और नए मकान की पूरे परिवार को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परिवार के नन्हें बच्चे दिलीप बिरहोर से ही गृह प्रवेश का फीता कटवाया।

    कुर्रा में निवासरत बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    इस दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कुर्रा में चौपाल लगा कर बिरहोर समुदाय के परिवारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। पीएम जनमन योजना के तहत परिवारों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए पीएम जनमन योजना के माध्यम से सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। रायगढ़ में रह रहे बिरहोर परिवारों के लिए पीएम आवास का निर्माण प्राथमिकता से किया गया है।

    कुर्रा में निवासरत बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    इसी तरह शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से भी उन्हें जोड़ा जा रहा है। मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बिरहोर परिवारों से उनकी समस्याओं और मांगों के संबंध में चर्चा की। उपस्थित लोगों ने सीसी रोड, सोलर स्ट्रीट लाइट के साथ ही पानी की उपलब्धता के लिए सुविधाओं को बढ़ाने की बात रखी। सामुदायिक भवन निर्माण की मांग भी की गई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बिरहोर परिवारों के आवश्यकता अनुरूप सुविधाओं का प्राथमिकता से विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को दुलार किया और सभी को अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह दी।

    कुर्रा में निवासरत बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिंघानिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता भगत व श्री गोपाल अग्रवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, श्री मनोज सतपथी, श्री रमेश होता, कुर्रा की सरपंच दमयंती राठिया, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील….

    April 28, 2026

    ‘ज्ञानभारतम’ से छत्तीसगढ़ गढ़ रहा नई राष्ट्रीय पहचान, ऐतिहासिक दस्तावेज हमारी सभ्यता और संस्कृति की जीवंत आत्मा….

    April 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 28, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ली ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक….

    April 28, 2026

    श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, ‘ई-श्रम साथी’ एप लॉन्च….

    April 28, 2026

    विधायक किरण देव ने मोबाइल ऐप से स्वयं की अपने परिवार की जनगणना…..

    April 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील….

    April 28, 2026

    ‘ज्ञानभारतम’ से छत्तीसगढ़ गढ़ रहा नई राष्ट्रीय पहचान, ऐतिहासिक दस्तावेज हमारी सभ्यता और संस्कृति की जीवंत आत्मा….

    April 28, 2026

    महाराष्ट्र में सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला, ‘पहलगाम जैसी साजिश’ का आरोप

    April 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.