Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»बेटों और पति की मौत से डिप्रेशन में थी, फिर मैंने… राष्ट्रपति ने बयां किया अपना दुखद अतीत…
    देश

    बेटों और पति की मौत से डिप्रेशन में थी, फिर मैंने… राष्ट्रपति ने बयां किया अपना दुखद अतीत…

    By February 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बेटों और पति की मौत से डिप्रेशन में थी, फिर मैंने… राष्ट्रपति ने बयां किया अपना दुखद अतीत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कहना है कि योग, आध्यात्म और ध्यान ने उनकी काफी मदद की है।

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चर्चा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने जीवन के कई दुखद पहलुओं को याद किया और बताया कि वह बेहद मुश्किल से उन हालात से निकली हैं।

    राष्ट्रपति मुर्मू अपने दो बेटों और पति को गंवा चुकी हैं। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि कभी भी राष्ट्रपति बनने का सपना नहीं देखा था।

    मंगलवार को मुर्मू ने कहा कि उनके दो बेटों और पति की मौत के बाद आध्यात्म और ध्यान ने डिप्रेशन से बाहर आने में मदद की। उन्होंने कहा, ‘मैं रोती हूं। मैंने काफी कुछ खोया है। अच्छा और जीवित जैसा महसूस करने के लिए मैंने योग और ध्यान करना शुरू किया। किसी ने मुझे योग की सलाह दी थी। अगर आपका दिमाग खाली है, तो नकारात्मकता घर कर जाएगी’।

    उन्होंने कहा, ‘मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि नकारात्मकता से दूर रहने के लिए काम करने में समय खर्च करना चाहिए।’ केंद्रीय मंत्री ईरानी को दिया इंटरव्यू वर्ल्ड रेडियो डे यानी 13 फरवरी को एयर किया गया है।

    राष्ट्रपति मुर्मू के एक बेटे की साल 2009, दूसरे बेटे की साल 2013 और पति की साल 2014 में मौत हो गई थी।

    राष्ट्रपति बनने पर क्या बोलीं
    उन्होंने कहा, ‘मैं अपने गांव की साधारण सी महिला थी और अमरूद और आम चुराया करती थी या तालाब में नहाया करती थी।

    मैंने कभी भी राष्ट्रपति या कोई अन्य अधिकारी बनने के बारे में नहीं सोचा। मेरी दादी ने मुझे शिक्षा और लक्ष्य हासिल करने के लिए रास्ते में मेरे संघर्ष की अहमियत का एहसास कराया।’

    बताया जीवन जीने के लिए क्या जरूरी
    पीटीआई भाषा के अनुसार, गुजरात के वलसाड जिले में जैन धर्म से जुड़े आध्यात्मिक केंद्र श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि आज ज्यादातर लोग भौतिक सुख और संपत्ति पाने की ऐसी दौड़ में लगे हैं जिसका कोई सुखद अंत नहीं हो सकता।

    उन्होंने कहा, ‘वे भूल गए हैं कि उन्हें जीवन में वास्तव में क्या चाहिए। हम अपनी आध्यात्मिक संपदा को धीरे-धीरे भुलाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि धन कमाने के साथ-साथ मानसिक शांति, समभाव, संयम और सदाचार भी जरूरी है।’

    Related Posts

    RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ

    June 26, 2026

    भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए 1 जुलाई को भारत आएंगी जापान की प्रधानमंत्री, कई अहम समझौतों पर रहेगी नजर

    June 26, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, वॉर मेमोरियल पर किया गया अंकित

    June 26, 2026

    केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, पीड़ित परिवार से मिले CM फडणवीस

    June 26, 2026

    Pune Fort Case: सिया की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! ट्रैकिंग का प्लान केतन का था या चेतन का? माता-पिता ने की कड़ी सजा की मांग

    June 26, 2026

    Passport Rule Change: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से बढ़ेंगी फीस, जानें नई रेट लिस्ट

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.