Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»पेपर में पास करवाने के बदले की रेप की कोशिश, NIT ने प्रोफेसर पर लिया ऐक्शन…
    देश

    पेपर में पास करवाने के बदले की रेप की कोशिश, NIT ने प्रोफेसर पर लिया ऐक्शन…

    By February 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पेपर में पास करवाने के बदले की रेप की कोशिश, NIT ने प्रोफेसर पर लिया ऐक्शन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जालंधर एनआईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है।

    डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की दो छात्राओं ने पुलिस महिला सेल में प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

    इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही थी लेकिन एनआईटी की आंतरिक टीम ने भी जांच की और आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को दोषी पाया गया। अब एनआईटी प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के बर्खास्त कर दिया है।

    एनआईटी के डायरेक्टर विनोद कुमार कन्नौजिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान के महिला विभाग में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

    इसकी जांच आंतरिक महिला उत्पीड़न कमेटी ने जांच की। सारी जांच होने के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर हमने बोर्ड ऑफ गवर्नेंस को कार्रवाई के लिए सिफारिश की थी। गहराई से जांच की गई और फिर एक्शन लिया गया है। 

    15 दिन पहले आई थी शिकायत
    डायरेक्टर कन्नौजिया ने कहा कि लड़की ने 15 दिन पहले संस्थान के वुमेन सेल को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद कमेटी गठित करने और जांच करने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए सारी प्रक्रिया को इतना समय लगा।

    हमने दोनों पक्षों के बयान सुने, लड़की से सभी तथ्य लिए। सभी तथ्यों की जांच के बाद उक्त कार्रवाई की गई। शिकायत दो छात्राओं द्वारा की गई थी।

    दोनों छात्राएं एमबीए की थी, आरोपी प्रोफेसर भी एमबीए विभाग का ही बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद हमने अब उक्त प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है। डायरेक्टर ने कहा कि आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ क्या किया है इस पर कुछ न ही बोला जाए तो अच्छा है। भविष्य में भी ऐसी कोई गलती करेगा तो उसके बख्शा नहीं जाएगा।

    पेपर में पास करवाने के बदले की रेप की को​​​शिश
    छात्रा के मुताबिक शुक्रवार दोपहर प्रोफेसर ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की और उसे कहा कि वह पेपर में पास करवा देगा।

    प्रोफेसर की नीयत देखकर उसने तुरंत अपने साथी छात्राओं को इकट्ठा कर लिया। इससे हंगामा हो गया और मामले की जानकारी तुरंत संस्थान को दी गई। पुलिस असिस्टेंट प्रोफेसर के बैकग्राउंड की जांच भी कर रही है।

    आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर से न सिर्फ एमबीए करने वाली छात्राएं बल्कि असिस्टेंट प्रोफेसर की वजह से पीएचडी कर रही छात्राएं भी परेशान हैं। 

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.