Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन में है अब सुकून और बेहतर भविष्य की आस
    छत्तीसगढ़

    श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन में है अब सुकून और बेहतर भविष्य की आस

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन में है अब सुकून और बेहतर भविष्य की आस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : संवर रहा है, पहाड़ी कोरवाओं का जीवन

    श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन में है अब सुकून और बेहतर भविष्य की आस

    केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ 

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के जीवन में अब बदलाव की बयार बह रही है। वर्षों से उपेक्षा और असुविधा में जीवन बिता रहे इस समुदाय के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं उम्मीद की किरण बनकर आई हैं। बलरामपुर जिले के पस्ता ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। पीएम जनमन योजना से उन्हें संबल मिला। 

    प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान योजना के तहत श्रीमती कुंती को वर्ष 2023-24 में पक्का आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई। जैसे ही पहली किश्त की राशि मिली, उन्होंने मेहनत और लगन से शासन की मदद से नया घर बनवाया। अब उनका परिवार सुरक्षित पक्के घर में चैन की नींद सो पा रहा है। बरसात में टपकती छत और भीगते बिस्तर अब अतीत की बात हो चुकी है।

    श्रीमती कुंती कोरवा केवल आवास योजना तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं का भी भरपूर लाभ उठाया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उन्हें व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा मिली, जिससे खुले में शौच की मजबूरी समाप्त हो गई। निःशुल्क राशन की नियमित आपूर्ति से अब भोजन की चिंता नहीं रहती। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे बीमारी की स्थिति में कर्ज लेने की नौबत नहीं आती। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे घर खर्च में राहत मिलती है।

    श्रीमती कुंती कोरवा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि ,हम मजदूरी कर जैसे-तैसे जीवन बिताते थे। पहले जो घर था, उसमें रहना मुश्किल था। अब जबसे पक्का मकान बन गया है, तो सुकून से सो पाते हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें भी ऐसा घर मिलेगा।

    पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शासन की योजनाएं न केवल उन्हें मूलभूत सुविधाएं दे रही हैं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रख रही हैं।

    News Desk

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईरान की दो टूक- अमेरिका ने शर्तें नहीं मानीं तो नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

    August 9, 2026

    सुनेत्रा पवार-प्रशांत किशोर की मुलाकात पर बोलीं सुप्रिया सुले, ‘यह उनका अंदरूनी मामला’

    August 9, 2026

    PM मोदी और JD वेंस की अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

    August 9, 2026

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, BSF की गोली से बांग्लादेशी नागरिक की मौत का दावा

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.