Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम की मार, भारी बारिश का अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    CG आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम की मार, भारी बारिश का अलर्ट

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम की मार, भारी बारिश का अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के भीतर तेज बारिश दर्ज की गई है।

    बता दें कि पिछले 24 घंटे में दुर्ग में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश हुई है, जिसका नतिजा है कि शिवनाथ नदी उफान पर और आसपास के इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहीं बालोद में 120 मिमी, अहिवारा में 100 मिमी और राजधानी में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री दुर्ग और राजनांदगांव में रहा।

    CG में हफ्तेभर से लगातार बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 9 जिलों बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, कोरिया, महासमुंद, रायपुर और सूरजपुर में अचानक बाढ़ आने का खतरा जताते हुए अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

    इसके अलावा आज सेंट्रल छत्तीसगढ़ के दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, महासमुंद, गरियाबंद सहित 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायपुर-बेमेतरा, कबीरधाम सहित 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर सहित 21 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी गया है। रायपुर-बलौदा बाजार, रायगढ़, जशपुर समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।

    अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके बाद कल यानी 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। बुधवार को दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हुई है। कवर्धा जिले के भौराटोला में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत हो गई।

    आने वाले दिनों में कम हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आगामी दो दिनों तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से खारुन नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

    प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    बारिश को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों, नदी-नालों के पास रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है। बिजली गिरने की संभावना को लेकर भी चेतावनी दी गई है। स्कूलों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

    बना हुआ है यह सिस्टम

    मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह सिस्टम 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवात से जुड़ा हुआ है। इसी के प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके अलावा मानसून द्रोणिका अमृतसर, चंडीगढ़, निजामाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर, डाल्टनगंज होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल से बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

    एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से होते हुए दक्षिण गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा को पार करते हुए बंगाल की ओर बढ़ रही है। रायपुर में बादल छाए, रुक-रुक कर होगी बारिश गुरुवार को रायपुर सहित अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

    शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा

    राजनांदगांव में लगातार बारिश के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिससे 4 जलाशयों से कुल 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मोंगरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक, घुमरिया नाला बैराज से 10,800 क्यूसेक, सूखा नाला बैराज से 5,200 क्यूसेक और खातू टोला बैराज से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

    बता दें कि राजनांदगांव जिले में अब तक 250 मिमी पानी बरसा है जो औसत से 10 मिमी अधिक है। इसमें से 156 मिमी बारिश पिछले चार दिनों में ही हुई है।

    शिवनाथ नदी में फंसे 32 मजदूरों का रेस्क्यू

    इससे पहले बुधवार को दुर्ग के थनौद गांव में शिवनाथ नदी में आई बाढ़ में फंसे 32 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सभी भारत माला परियोजना में काम करने आए थे। तभी नदी का जलस्तर बढ़ गया। बता दें कि लगातार बारिश से प्रदेश में कई नदी-नाले उफान पर हैं।
     

    रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश

    इसके अलावा कवर्धा जिले में ही एक ही परिवार की दो महिलाओं की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं चरोटा भाजी (साग) तोड़ने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और गरज-चमक के साथ बिजली गिर पड़ी। यह घटना घटना 8 जुलाई की शाम लगभग 6:00 बजे की है।

    छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 336.3 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 473.5 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 153.0 मिमी बारिश हुई है।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

    April 23, 2026

    जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार

    April 23, 2026

    क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल

    April 23, 2026

    राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन

    April 23, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा; हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    April 23, 2026

    Dehradun: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की उठाई मांग

    April 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हेल्दी और प्रोटीन रिच झालमुड़ी रेसिपी, घर पर बनाएं झटपट स्नैक

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.