Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG NEWS- युक्तियुक्तकरण से बदली स्कूलों की तस्वीर, शिक्षा गुणवत्ता की ओर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS- युक्तियुक्तकरण से बदली स्कूलों की तस्वीर, शिक्षा गुणवत्ता की ओर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG NEWS- युक्तियुक्तकरण से बदली स्कूलों की तस्वीर, शिक्षा गुणवत्ता की ओर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूली शिक्षा को सशक्त, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में उठाए गए युक्तियुक्तकरण के निर्णय का प्रभाव अब ज़मीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शुरू की गई इस पहल के तहत जिले में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों की तस्वीर अब पूरी तरह बदल गई है।

    अब खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जिले की कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक या उच्चतर माध्यमिक शाला शिक्षक विहीन नहीं है। शिक्षक विहीन दो प्राथमिक शालाओं में जैसे ही शिक्षकों की नियुक्ति हुई, वहां के ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। गर्रापार गांव के प्राथमिक शाला में नियुक्त शिक्षक को देखकर पालक रामविलास पटेल ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकार की इस योजना ने हमारे बच्चों की पढ़ाई को एक नई दिशा दी है।

    इसी कड़ी में 98 एकल शिक्षकीय प्राथमिक शालाओं और तीन एकल शिक्षकीय हाईस्कूलों में भी अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि अब बच्चों को व्यक्तिगत रूप से ध्यान मिलना शुरू हो गया है। शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने से स्कूलों में कक्षाओं का संचालन भी सुचारु हो गया है और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो रहा है।

    यह सुधार न सिर्फ शिक्षकों की संख्या को लेकर है, बल्कि यह गांव-गांव में शिक्षा की अलख जगाने की दिशा में एक सार्थक कदम भी है। अब जिले के बच्चे बेहतर शिक्षण व्यवस्था के बीच आगे बढ़ सकेंगे और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना सकेगा।

    News Desk

    Related Posts

    विधायक किरण देव ने मोबाइल ऐप से स्वयं की अपने परिवार की जनगणना…..

    April 27, 2026

    जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन….

    April 27, 2026

    सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना….

    April 27, 2026

    आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप….

    April 27, 2026

    दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मिलेगी बेहतर सुविधाएं : मंत्री कश्यप….

    April 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

    April 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    घर पर बनाएं कोरियन स्टाइल राइस जेल, पाएं नेचुरल ग्लो

    April 28, 2026

    सेबास्टियन सावे ने रचा इतिहास, लंदन मैराथन में तोड़ा 2 घंटे का रिकॉर्ड

    April 28, 2026

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंदा, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

    April 28, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को साउथ अफ्रीका से करारी हार

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.