Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»Breaking News»केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर
    Breaking News

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चार बड़े फैसले लिए गए। मोदी कैबिनेट ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना एंप्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ईएलआई) को हरी झंडी दे दी है।

    एंप्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव योजना के तहत 2 साल में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 99,446 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को एक महीने का वेतन (अधिकतम 15,000 रुपये तक) दो किश्तों में दिया जाएगा।

    इसके अलावा राष्ट्रीय खेल नीति 2025, रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (आरडीआई) योजना और तमिलनाडु में परमकुडी-रामनाथपुरम राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाने को मंजूरी मिल गई है।

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि ईएलआई योजना के तहत सरकार नियोक्ताओं को मिनिमम 6 महीने तक निरंतर नौकरी करने वाले प्रत्येक कर्मचारी के लिए दो साल तक 3,000 रुपये प्रति माह तक का प्रोत्साहन देगी।

    इसी तरह आरडीआई योजना के जरिए युवाओं के मन में आने वाले कई नए विचारों को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके लिए 1 लाख करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। पिछले दस वर्षों में खेलों में बड़ी उपलब्धियों को देखते हुए सरकार ने राष्ट्रीय खेल नीति को मंजूरी दे दी है। इसका मकसद खेल की दुनिया में भारत को आगे लेकर जाना है।

    अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ओलंपिक 2036 समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी के लिए दावेदारी मजबूत करना भी उद्देश्य है। इसके लिए केंद्रीय मंत्रालयों, नीति आयोग, राज्य सरकारों, खेल महासंघों, एथलीटों के साथ आम जनता की भी राय ली गई। खेलों को शिक्षा से जोड़कर इसे करियर विकल्प बनाने पर भी सरकार का फोकस रहेगा।

    कैबिनेट का चौथा निर्णय बुनियादी ढाँचे से संबंधित है, तमिलनाडु में परमकुडी से रामनाथपुरम तक 46.7 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का चार लेन निर्माण कराया जाएगा जिसके लिए 1,853 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दुनिया के इस देश में क्यों बैन हैं सैनिटरी पैड? सरकार के तर्क सुनकर रह जाएंगे हैरान

    June 13, 2026

    मौसम का महादानव अल-नीनो फिर दे रहा दस्तक! क्या ‘इंडियन अल-नीनो’ बिगड़ने से बचाएगा खेल?

    June 13, 2026

    केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

    June 13, 2026

    बंगाल के बाद तेलंगाना में ‘बड़ा खेला’! 89 लाख वोटरों का मामला सामने, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.