Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»बाबा सिद्दीकी ने थामा एनसीपी का दामन, कांग्रेस छोड़ पकड़ा अजीत पवार का हाथ; भाजपा को कैसे फायदा?…
    देश

    बाबा सिद्दीकी ने थामा एनसीपी का दामन, कांग्रेस छोड़ पकड़ा अजीत पवार का हाथ; भाजपा को कैसे फायदा?…

    By February 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाबा सिद्दीकी ने थामा एनसीपी का दामन, कांग्रेस छोड़ पकड़ा अजीत पवार का हाथ; भाजपा को कैसे फायदा?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बॉलीवुड सर्किल में मशहूर बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ने के बाद शनिवार को अजीत पवार की एनसीपी ज्वॉइन कर ली।

    इससे पहले आठ फरवरी को बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से अपने 48 साल पुराने संबंध खत्म कर लिए थे।

    यह कोई छुपी हुई बात नहीं थी कि बाबा सिद्दीकी एनसीपी के अजीत पवार गुट से जुड़ने वाले हैं। लेकिन शनिवार को आधिकारिक ज्वॉइनिंग से पहले इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया था।

    बाबा सिद्दीकी का अजीत पवार से जुड़ने का आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा मिलेगा। बता दें कि चुनाव आयोग ने अजीत पवार गुट को असली एनसीपी माना है।

    अजीत पवार ने पिछले साल शरद पवार की एनसीपी को छोड़कर शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा गठबंधन की सरकार में शामिल हो गए थे।

    सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
    एनसीपी ज्वॉइन करने को लेकर बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि मैंने कांग्रेस पार्टी को एक युवा किशोर के रूप में ज्वॉइन किया था।

    यह 48 साल की शानदार यात्रा रही। आज मैंने तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आगे लिखा कि बहुत कुछ है कि जो मैं कहना चाहता हूं, लेकिन बहुत सी बातें अनकही ही सही रहती हैं।

    इस यात्रा के दौरान जो लोग भी साथी रहे, उन सभी को शुक्रिया। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बाबा सिद्दीकी का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए दोहरा झटका है।

    कुछ दिनों पहले ही पूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। देवड़ा ने उद्धव सेना और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बात बिगड़ने के बाद शिंदे गुट को ज्वॉइन कर लिया था। 

    रह चुके हैं पूर्व मंत्री
    बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे और उन्होंने खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्य मंत्री (2004-08) के रूप में भी कार्य किया था।

    इससे पहले लगातार दो कार्यकालों (1992-1997) के लिए नगरपालिका पार्षद के रूप में भी कार्य किया था।

    उन्होंने मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

    Related Posts

    एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

    September 12, 2026

    एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

    September 12, 2026

    डोडा में बड़े ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों की आतंकियों को चेतावनी, बोले- ‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’

    September 12, 2026

    BRICS Summit 2026: आज दुनिया देखेगी भारत का दम, पुतिन-जिनपिंग समेत कई दिग्गज एक मंच पर

    September 12, 2026

    8th Pay Commission: 3.8 फिटमेंट फैक्टर और 6% इंक्रीमेंट से कितनी बढ़ेगी पेंशन? समझें पूरा कैलकुलेशन

    September 12, 2026

    प्राइवेट स्कूल शिक्षकों के लिए समान वेतन-पेंशन की मांग, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    September 12, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

    September 12, 2026

    एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

    September 12, 2026

    अफगानिस्तान सीरीज से पहले टॉप-3 पर बहस, रहाणे ने वैभव को दी सलाह

    September 12, 2026

    Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.