Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»एटीएम से छेड़खानी कर ग्राहकों के उड़ाए पैसे
    छत्तीसगढ़

    एटीएम से छेड़खानी कर ग्राहकों के उड़ाए पैसे

    News DeskBy News DeskJune 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एटीएम से छेड़खानी कर ग्राहकों के उड़ाए पैसे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में एटीएम से छेड़खानी करके ग्राहकों के रुपए फंसाकर उसे चुराने की आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं की सूचना पुलिस तक पहुंची है. वारदात एक ही बैंक आईडीबीआई के एटीएम बूथ में हुई, जो टाटीबंध के ए टू जेड चौक पर स्थित है. दो दिनों तक गैंग ने एक ही एटीएम को टारगेट किया. जो भी ग्राहक यहां रुपए निकालने पहुंचा, सफल नहीं हो पाया. उनके खाते से रुपए जरूर कट गए. लोग एक दिन तो तकनीकी खराबी समझकर एकाउंट में रकम वापस आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से रकम निकल चुकी है. बैंक की ओर से शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सूत्रों को आशंका है कि राजस्थान का गैंग यहां आया, दो दिन एक्टिव रहा और एक लाख रुपए से ज्यादा एटीएम से उड़ाकर निकल गया. ग्राहकों समझते रहे तकनीकी खराब के कारण पैसा नहीं निकला टीआई सुनील दास के अनुसार आमानाका थाने में दो दिन पहले आईडीबीआई बैंक की ब्रांच मैनेजर अमृता मीढ़ा ने छह एकाउंट धारकों की रकम धोखाधड़ी करके निकाल लिए जाने की सूचना दी है.

    पुलिस ने धारा 305 331(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है. रिपोर्ट के मुताबिक ब्रांच के एटीएम में छेड़छाड़ करके रुपए निकाले गए हैं. 23 जून को कई ग्राहकों ने बैंक को सूचना दी कि 20 और 21 जून को वे पैसा निकालने एटीएम बूथ में गए. उनके रुपए नहीं निकले लेकिन पैसा खाते से कट गया. बैंक की ओर से एटीएम की जांच कराई गई और सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक करने पर मशीन के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़खानी करने पता चला. दरअसल नोट के एटीएम से बाहर निकलने वाली जगह पर कोई चीज चिपका दिए जाने पर नोट भीतर ही फंस रहे थे और ग्राहकों को लग रहा था कि कोई तकनीकी खराबी होने के कारण रुपए नहीं निकले. एकाउंट से कटे पैसे जब वापस नहीं आए, तब ग्राहक बैंक में पहुंचे.

    छह-आठ महीने पहले रंगे हाथ पकड़ा गया था उप्र का गैंग
    पुलिस सूत्रों के मुताबिक 23 जून को बैंक प्रबंधन को वारदात की खबर लगी. विभागीय तौर पर जांच करके घटना की पुष्टि की गई. सीसीटीवी फुटेज देखे गए, इसके बाद आमानाका थाने को बताया गया. फिर पुलिस ने घटना की तसदीक की और 27 जून को एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस को एक संदिग्ध का फुटेज भी दिया गया है जो एक खास समय पर एटीएम बूथ में जाकर कैश चेम्बर के बाहर के आवरण से छेड़खानी करके नोट निकलने की जगह के भीतर कुछ चिपकाता और बाद में उससे फंसे नोट निकालते दिख रहा है. राजस्थान या उप्र के गैंग का हाथ होने की आशंका भी जताई गई है. चूंकि छह-आठ महीने पहले उप्र गैंग के दो सदस्य रायपुर में दबोचे गए थे. इस गैंग ने भी आमानाका, सरस्वतीनगर और कबीरनगर के तीन एटीएम बूथ को टारगेट किया था. इनकी गिरफ्तारी रविवि गेट के सामने एसबीआई के एटीएम बूथ के बाहर हुई थी. सरस्वती नगर पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेजा था. अब राजस्थान के गैंग का हाथ होने की आशंका में जांच तेज की गई है.

    बैंक को आशंका और कई खातेदार हुए होंगे शिकार
    बैंक की ओर से हुई शिकायत के अनुसार 20 और 21 जून को जय मां महामाया रोड लाइन्स के 15 हजार, मनवीर सिंह संधु के 4900, संपतलाल पटेल के 7 हजार, कुलविंदर सिंह के 20 हजार, कमल किशोर के 12 हजार और शुभम साहू के खाते से 20 हजार रुपए निकल गए. ये सभी लोग एटीएम से रुपए नहीं निकलने पर खाली हाथ लौटे थे. बैंक की ओर से पुलिस को यह भी बताया गया है कि और भी कई खातेदार होंगे, जिनकी रकम निकली होगी. लेकिन अभी बैंक तक शिकायत नहीं पहुंची है.

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का ऐलान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    August 19, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का ऐलान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    August 19, 2026

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का ऐलान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    August 19, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का ऐलान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    August 19, 2026

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.